Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»पति की मौत के बाद दुख पर लिखी किताब, पर जांच में वही पत्नी निकली हत्यारी
    अंतर्राष्ट्रीय

    पति की मौत के बाद दुख पर लिखी किताब, पर जांच में वही पत्नी निकली हत्यारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे पढ़ कर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक महिला, जिसने अपने पति की मौत के बाद दुख पर किताब लिखी, वही उसकी हत्या की दोषी पाई गई है। हत्यारी पत्नी की पहचान यूटा की रहने वाली 35 वर्षीय कोरी रिचिन्स के रूप में हुई है। अमेरिकी कोर्ट 16 मार्च को पति की हत्या के मामले में रिचिन्स को दोषी ठहराया है।

    कॉकटेल में मिलाकर दिए खतरनाक ड्रग्स

    जांच में सामने आया कि कोरी रिचिन्स ने अपने पति एरिक रिचिन्स को फेंटेनिल नामक खतरनाक ड्रग देकर मार दिया। 4 मार्च 2022 की रात उसने अपने पति को मॉस्को म्यूल कॉकटेल में जहर मिलाकर पिलाया। मेडिकल रिपोर्ट में पाया गया कि एरिक के शरीर में घातक मात्रा से पांच गुना ज्यादा फेंटेनिल था। इसी के बाद हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि रिचिन्स पहले भी वह अपने पति को सैंडविच में जहर देकर मारने की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन असफल रही।

    किसी अन्य व्यक्ति से अफेयर होने की बात आई सामने

    कोर्ट में पेश सबूतों ने इस केस को और गंभीर बना दिया। अभियोजकों के अनुसार, रिचिन्स पर लगभग 4 मिलियन डॉलर का कर्ज था और उसने अपने पति के नाम पर कई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ले रखी थी। रिचिन्स अपने पति को मारकर उसकी संपत्ति पर कब्जा करना चाहती थी। इसके साथ ही उसका किसी अन्य व्यक्ति के साथ अफेयर भी था जिसके चलते उसने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। रिचिन्स अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी और साथ-साथ अपने पति की संपत्ति भी हड़पना चाहती थी। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

    मार्च 2022 में रिचिन्स ने खुद पुलिस को कॉल कर अपने पति की मौत की जानकारी दी थी। रिचिन्स ने इसे एक सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की और शुरुआत में पुलिस को भी उस पर शक नहीं हुआ। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी सच्चाई उजागर कर दी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि रिचिन्स ने ड्रग्स हासिल करने के लिए एक आरोपी से संपर्क किया था और उससे पहले हाइड्रोकोडोन जैसी दवाएं खरीदी लेकिन इसके बाद भी जब उसके पति की मौत नहीं हुआ तो उसने और मजबूत जहर की मांग की थी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने रिचिन्स को गिरफ्तार कर लिया।

    पति को समर्पित करके लिखी किताब

    गिरफ्तारी से कुछ ही महीनों पहले रिचिन्स ने अपने पति के समर्पित एक खास किताब पब्लिश की थी। ‘आर यू विद मी’ नामक इस किताब में रिचिन्स ने एक ऐसे पिता के बारे में लिखा था जिसके पास परी जैसे पंख है और वह अपने बेटे को ऊपर आसमान से देख रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान रिचिन्स ने कहा था कि यह किताब उसने अपने और अपने तीन बच्चों को शांती महसूस कराने के लिए लिखी है। इस किताब को रिचिन्स ने अपने पति को समर्पित करते हुए उन्हें एक शानदार पति और बहुत अच्छा पिता बताया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद

    June 19, 2026

    भारत मे बिना अपॉइंटमेंट कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर खुश हुई विदेशी महिला कहाँ अमेरिका कुछ सीखो…

    June 19, 2026

    इज़रायल ने शांति समझौता का उलंघ्घन कर लेबनान पर किया हमला, 16 लोगों की ली जान

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.