Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Elon Musk के Grok की लोकप्रियता में बड़ी गिरावट, डाउनलोड घटकर 83 लाख पर पहुंचा AI चैटबॉट
    • नहरों से सूखते तालाबों में जलभराव:भीषण गर्मी से बड़ी राहत,4755 तालाब हुए लबालब
    • ट्रंप के बयान, ‘51वां अमेरिकी राज्य बनेगा वेनेजुएला!’ डेल्सी ने कहा-“देश अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा”
    • BJP ने रचा नया इतिहास, दूसरी बार असम के CM बने हिमंत सरमा
    • क्या रागिनी 3 में नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?
    • महिला आरक्षण में देरी, दोषी कौन?
    • ज़ायका छत्तीसगढ़ का: सुबह के नाश्ते में घुली परंपरा की मिठास, जानें कैसे बनाएं नरम ‘चीला’
    • डार्क सर्कल्स से पाना है छुटकारा? आज़माएं ये असरदार घरेलू नुस्खे!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»निजी अस्पताल के अंदर पहुंचे बदमाश, बेड पर लेटे मरीज की गोली मारकर की हत्या
    क्राइम

    निजी अस्पताल के अंदर पहुंचे बदमाश, बेड पर लेटे मरीज की गोली मारकर की हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल के अंदर मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात में वार्ड में घुसे दो बदमाशों ने बेड पर लेटे युवक के सिर में तमंचा सटाकर फायर कर दिया। और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

    अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल के भीतर मरीज की गोली मारकर हत्या कर देने से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाश वार्ड में घुसकर बेड पर लेटे युवक को निशाना बनाकर फरार हो गए। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों के बीच भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार खैर क्षेत्र के गांव अहरौला के रहने वाले 32 वर्षीय वेदपाल करीब डेढ़ महीने पहले एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। हादसे में उनका एक हाथ टूट गया था। सोमवार सुबह उन्हें मैरिस रोड स्थित रेणुका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के दूसरे तल पर बेड नंबर 15 पर उनका इलाज चल रहा था।

    सीधे वेदपाल के बेड तक पहुंचे और मार दी गोली

    दोपहर करीब तीन बजे डॉक्टरों ने उनके हाथ का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद रात लगभग साढ़े नौ बजे उनके पिता और अन्य परिजन कुछ देर के लिए नीचे चले गए। इसी दौरान रात करीब दस बजे दो युवक वार्ड में दाखिल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर सीधे वेदपाल के बेड तक पहुंचे। और उनके सिर के पास तमंचा लगाकर गोली चला दी।

    जब तक लोग कुछ समझ पाए तब तक बदमाश हुए फरार

    वार्ड में मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले दोनों हमलावर वहां से भाग निकले। घटना के समय पास के बेड पर भर्ती सिकंदराराऊ के रहने वाले सुधीर ने बताया कि वह सो रहे थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी आंख खुली। उन्होंने देखा कि एक युवक के हाथ में तमंचा था और वह तेजी से बाहर की ओर भाग गया।

    सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

    घटना की सूचना मिलते ही क्वार्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गर्भवती भाभी की फावड़े से काटकर हत्या, आरोपी देवर ने घर को आग लगाने की दी धमकी

    May 12, 2026

    बड़ा फर्जीवाड़ा: MP का ‘मुन्नाभाई’! दूसरे छात्र की जगह पेपर देने पहुंचा युवक, फोटो न मिलने से खुली पोल…

    May 11, 2026

    बुंदेली लोकगीत गायिका लाड़कुंवर कुशवाहा उर्फ लवली की निर्मम हत्या,हाथ-पैर काटकर जलाया…

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.