Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा की रणनीति, टीम वर्क और सांस्कृतिक जुड़ाव जीत का मंत्र
    • गर्भवती भाभी की फावड़े से काटकर हत्या, आरोपी देवर ने घर को आग लगाने की दी धमकी
    • ‘द डेविल्स’: 55 साल पहले इस हॉरर फिल्म में लगा था बैन, पर अब होगी रिलीज़
    • दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया
    • जानिए कौन हैं हिमंत बिस्व सरमा के साथ शपथ लेने वाले 4 नए मंत्री?
    • निर्जला एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»तेज रफ्तार कार और मिनी ट्रक में हाई-इम्पैक्ट टक्कर,भाजपा नेता सहित 3 की मौत…
    मुख्य समाचार

    तेज रफ्तार कार और मिनी ट्रक में हाई-इम्पैक्ट टक्कर,भाजपा नेता सहित 3 की मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उज्जैन के सोडंग रोड पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत ने तीन जिंदगियां छीन ली। हादसे के बाद गोल्डन ऑवर में समय पर रेस्क्यू नहीं मिलने से हालात और बिगड़े। कार में फंसे लोगों को राहगीरों ने दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे सोडंग रोड पर उन्हेल टोल नाका से करीब 5 किमी पहले तेज रफ्तार कार और मिनी ट्रक में हाई-इम्पैक्ट टक्कर हुई। दोनों वाहनों में सीधे आमने-सामने टक्कर हुई, जिसे एक्सपर्ट फ्रंट ऑफसेट कोलिजन बता रहे है। यानी कार के फ्रंट क्रम्पल-जोन से मिनी ट्रक टकराया। नतीजतन आगे की सीट पर बैठे देवेंद्र जोशी पिता चिंतामण और भाजपा नेता कैलाश शर्मा (रिंकू) दोनों निवासी अब्दालपुरा की मौके पर मौत हो गई।

    सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले प्रापर्टी ब्रोकर सुरेश नवलानी ने शाम को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कार की पिछली सीट पर बैठे प्रमेश शर्मा उर्फ पिया के पैर में फार दूर और सिर में चोट लगी है। एक्सीडेंट के बाद कार आगे से पिचक गई, जिसकी वजह से चारों सवार उसी में फंस कर रह गए। राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को देखा और अन्य लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की। पुलिस मंकि पर पहुंचती इसके पहले लोगों ने दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। नागदा स्थित ग्रेसिम के एक इंजीनियर नंदकु‌मार मिश्रा ने घायल देवेन्द्र जोशी को सीपीआर भी दी परंतु जान नहीं बच सकी।

    एएसपी आलोक शर्मा ने बताया कि देवेन्द्र जोशी, कैलाश शर्मा (रिंकू), प्रमेश शर्मा उर्फ पम्मी निवासी महेश नगर और सुरेश नवलानी मंगलवार सुबह कार से सांवलिया सेठ के दर्शन को निकले थे। उन्हेल टोल नाके से करीब 5 किमी पहले सामने आ रहे मिनी ट्रक से कार की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कार का अगला हिस्सा घंड़ी हो गया और कार सवार उसमें फंस गए। कुछ लोगों ने उन्हें दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला, हालांकि तब तक देवेन्द्र जोशी और कैलाश शर्मा की मौत हो चुकी थी। प्रमेश शर्मा व सुरेश नवलानी घायल हुए थे। भाजपा नेता जगदीश पांचाल ने बताया कि कैलाश शर्मा पूर्व में भाजपा के कोषाध्यक्ष रहे विशाल शर्मा के बहनोई थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी

    May 11, 2026

    लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 

    May 11, 2026

    ​गरियाबंद के वनांचल में सौर ऊर्जा और हैंडपंपों से जल आपूर्ति सुदृढ़

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.