Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
    • नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
    • विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
    • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल
    • BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…
    • ‘नशा छुड़ाने के नाम पर देश में चल रहे’ अवैध अड्डों में उत्पीड़न भी जारी!
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»कोख के सौदागर का भंडाफोड़, स्वास्थ्य विभाग ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह को किया गिरफ्तार
    क्राइम

    कोख के सौदागर का भंडाफोड़, स्वास्थ्य विभाग ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह को किया गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के नारों के बीच कोख के सौदागर अब भी सक्रिय हैं। हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा पर चल रहे एक बड़े ‘पाप’ का भंडाफोड़ करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बड़ी कार्रवाई की है। रोहतक और पानीपत की संयुक्त पीसीपीएनडीटी ( PCPNDT ) टीम ने बुधवार को सहारनपुर के थाना बड़गांव अंतर्गत बहेड़ा गांव में छापा मारकर भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह को बेनकाब कर दिया।

    गुप्त सूचना पर बिछाया जाल, सरहद पार हुई कार्रवाई

    सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्या ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 17 मार्च को रोहतक कार्यालय में एक इनपुट मिला था। सूचना थी कि हरियाणा-यूपी बॉर्डर के पास एक गिरोह सक्रिय है, जो रोहतक और पानीपत की गर्भवती महिलाओं को बरगलाकर अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच करवा रहा है। इस इनपुट पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम सहारनपुर पहुंची और आरोपियों के इस काले खेल का खुलासा करते हुए इन्हे गिरफ्तार किया गया।

    टीम में शामिल रहे ये जांबाज अधिकारी

    इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी को अंजाम देने के लिए रोहतक से जिला नोडल अधिकारी डॉ. विश्वजीत राठी व रणजीत, और पानीपत से डॉ. अभय वत्स, डॉ. ललित कुंडू व डॉ. ज्योति दहिया की टीम ने मोर्चा संभाला। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और सीधे बहेड़ा गांव स्थित ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान टीम एक महिला को अपने साथ लेकर आई और यह दर्शाया गया कि टीम छापा मारने नहीं बल्कि अल्ट्रासाउंड करवाने आई है।

    नरेंद्र और शीला गिरफ्तार, 7 के खिलाफ केस दर्ज

    मौके से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो मुख्य आरोपियों, नरेंद्र और शीला निवासी बहेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने इस मामले में कंवरपाल, कुसुमपाल, मामंचद समेत सात अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना बड़गांव में एफआईआर दर्ज करवाई है।

    गिरोह का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

    प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से हरियाणा की महिलाओं को यूपी ले जाकर यह अवैध धंधा कर रहा था। अब पुलिस और स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और इसमें कौन-से निजी अस्पताल या अल्ट्रासाउंड सेंटर शामिल हैं। यह भी बात सामने आई है कि कुछ और अस्पतालों के नाम इन लोगों ने बताए हैं। इन्होने उन सभी अस्पतालों के नाम गिनाएं हैं जिनके यहां से इन्हे काम मिलता था। पुलिस अब उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी में लगी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग

    August 22, 2026

    रेवाड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर 3 युवकों पर चढाई कार… 2 ने मौके पर तोड़ा दम

    August 21, 2026

    नागपुर की जेल से बेल पर छूटे कुख्यात अपराधी का साथी गैंगस्टर ने किया कत्ल, दोनों एक ही महिला से करते थे प्यार

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.