Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कबीरधाम के गंडईखुर्द से वीबी-जी राम जी योजना का हुआ राज्य स्तरीय शुभारंभ
    • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं
    • आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों का सपना कितना व्यावहारिक? सबसे बड़ी चुनौती…
    • टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा
    • विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ
    • सफलता की कहानी-शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
    • 93 प्रतिशत पीएम किसान लाभार्थियों का एग्रीस्टैक पंजीयन पूर्ण, शेष कृषकों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील,प्रदेश में अव्वल बना बेमेतरा…
    • वीबी जी राम जी योजना का सरगुजा जिले में शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल का छत्तीसगढ़ प्रवास
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल का छत्तीसगढ़ प्रवास

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्री गिल ने रामकृष्ण हॉस्पिटल घटना में मृतक के परिजनों से की मुलाकात, दी सांत्वना

    घटना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

    रायपुर- राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री हरदीप सिंह गिल ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बीएसयूपी कॉलोनी, सिमरन सिटी संतोषी नगर पहुंचकर रामकृष्ण अस्पताल में हुई घटना के मृतक श्री गोविंद सेंदरे के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

    परिजनों ने बताया कि मृतक घटना के दिन अस्पताल में सफाई कार्य के लिए गया था। इस पर श्री गिल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यकता होगी सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग उन सभी सफाई कर्मचारियों के साथ चाहें वह नियमित हों या ठेका प्रणाली के अंतर्गत कार्यरत हो उनके हितों के लिए कार्य करता है और परिजन अपनी बात आयोग तक रख सकते हैं।

    इसके पश्चात श्री गिल ने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली, विशेष रूप से गैस रिसाव की स्थिति एवं उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों के बारे में पूछताछ की।

    निरीक्षण के दौरान श्री गिल ने कहा कि मैनुअल स्कैवेंजिंग पर पूर्णतः प्रतिबंध है और इस प्रकार के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि सीवरेज एवं सफाई कार्यों के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों और उपकरणों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

    उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन किया जाना अनिवार्य है।

    इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, निगम उपायुक्त श्री विनोद पांडेय, सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती श्री देवांश सिंह राठौर सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कबीरधाम के गंडईखुर्द से वीबी-जी राम जी योजना का हुआ राज्य स्तरीय शुभारंभ

    July 3, 2026

    छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं

    July 3, 2026

    सफलता की कहानी-शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

    July 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.