Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कबीरधाम के गंडईखुर्द से वीबी-जी राम जी योजना का हुआ राज्य स्तरीय शुभारंभ
    • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं
    • आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों का सपना कितना व्यावहारिक? सबसे बड़ी चुनौती…
    • टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा
    • विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ
    • सफलता की कहानी-शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
    • 93 प्रतिशत पीएम किसान लाभार्थियों का एग्रीस्टैक पंजीयन पूर्ण, शेष कृषकों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील,प्रदेश में अव्वल बना बेमेतरा…
    • वीबी जी राम जी योजना का सरगुजा जिले में शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»भारतीय शेयर बाजार ने की मजबूत शुरुआत, 883 अंक चढ़ा सेंसक्स, निफ्टी में भी 254 अंक की बढ़त
    व्यापार

    भारतीय शेयर बाजार ने की मजबूत शुरुआत, 883 अंक चढ़ा सेंसक्स, निफ्टी में भी 254 अंक की बढ़त

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार 20 मार्च को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने राहत की सांस ली और बाजार में रिकवरी देखने को मिली। इस तेजी का मुख्य कारण एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और क्रूड ऑयल की कीमतों में आई गिरावट रहा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 883 अंकों की तेजी के साथ 75,093 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 254 अंक बढ़कर 23,254 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

    एशियाई संकेतों से बाजार में तेजी

    भारतीय बाजार में तेजी की शुरुआत एशियाई बाजारों के पॉजिटिव ट्रेंड के साथ हुई। MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स में हल्की बढ़त दर्ज की गई, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिली, जिससे ग्लोबल सेंटीमेंट सुधरा। इसके अलावा शॉर्ट कवरिंग ने भी बाजार को सपोर्ट दिया। निवेशकों ने गिरावट के बाद सस्ते दामों पर खरीदारी की, जिससे इंडेक्स तेजी से ऊपर उठे। जापान में छुट्टी के कारण ट्रेडिंग सीमित रही, लेकिन बाकी एशियाई बाजारों का रुख सकारात्मक बना रहा।

    तेल की कीमतों में गिरावट से राहत

    क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट भारतीय बाजार के लिए बड़ी राहत लेकर आई। ब्रेंट क्रूड करीब 1 प्रतिशत गिरकर 107 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया, जबकि WTI क्रूड भी 93 डॉलर के करीब ट्रेड करता दिखा। इससे महंगाई और आयात लागत को लेकर चिंता कम हुई। इससे पहले मिडिल ईस्ट में ऊर्जा प्लांटों पर हमलों की वजह से तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी थीं, जिससे वैश्विक बाजारों में गिरावट आई थी। अब कीमतों में नरमी आने से निवेशकों का भरोसा लौटा है और बाजार में खरीदारी बढ़ी है।

    बैंकिग सेक्टर का हाल

    आज के शुरुआती कारोबार में बैंकिंग सेक्टर के दिग्गज HDFC Bank को छोड़कर सेंसेक्स पैक में सभी हरे निशान पर रहे। बैंक निफ्टी (Bank Nifty) पिछले सत्र में भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था और चार्ट पर ग्रेवस्टोन डोजी (Gravestone Doji) पैटर्न बना है, एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह कमजोरी का संकेत देता है। अगर इंडेक्स इसके नीचे रहता है तो आगे गिरावट की संभावना बनी रह सकती है।

    इसके अलावा सबसे अधिक उछाल टाटा स्टील के शेयरों में 3.5 फीसदी से ज्यादा का देखा गया। वहीं, टेक महिंद्रा और SBI में भी 2.5 फीसदी अधिक की तेजी रही। इसके बाद इन्फोसिस और L&T के शेयर भी 2 प्रतिशत से अधिक चढ़कर कारोबार कर रहे थे।

    तनाव कम होने से निवेशकों को भरोसा

    वैश्विक स्तर पर जियोपॉलिटिकल तनाव में कमी के संकेत भी बाजार के लिए पॉजिटिव रहे। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संकेत दिया कि अब आगे से ऊर्जा ढांचे को निशाना नहीं बनाया जाएगा, जिससे हालात जल्द सामान्य हो सकते हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने साफ किया कि अमेरिका किसी भी तरह की जमीनी सैन्य कार्रवाई की योजना नहीं बना रहा है। इन बयानों से निवेशकों की चिंता कम हुई और बाजार में स्थिरता आई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सोने की कीमतों में 3220 रुपये की तेजी, चांदी भी 5000 रुपये उछली

    July 3, 2026

    kotak, SBI बैंक और Adani Ports समेत इन शेयरों में आज दिखी बिकवाली, जानिए कितनी गिरी कीमतें

    July 3, 2026

    ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.