Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»जामुन की गुठली किसी दवा से कम नहीं, ये देसी नुस्खा आपके शुगर लेवल को रखेगा बिल्कुल नॉर्मल
    खानपान-सेहत

    जामुन की गुठली किसी दवा से कम नहीं, ये देसी नुस्खा आपके शुगर लेवल को रखेगा बिल्कुल नॉर्मल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अक्सर हम जामुन का फल खाकर उसकी गुठलियां फेंक देते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जामुन की गुठलियां आपकी सेहत के लिए सबसे बेस्ट हो सकती है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्सया ने बताया कि जामुन की गुठली डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है। इसमें ऐसे कुदरती गुण छिपे हैं जो खून में शुगर की मात्रा को बढ़ने से रोकते हैं और शरीर में इंसुलिन बनाने की ताकत देते हैं। अगर आप भी शुगर कंट्रोल करने के लिए महंगे इलाज और दवाइयों से परेशान हैं, तो यह सस्ता और देसी नुस्खा आपके बहुत काम आ सकता है। बस रोज सुबह एक चम्मच पाउडर और आप खुद फर्क महसूस करेंगे।

    क्या खास है जामुन की गुठली में?

    हम अक्सर शुगर कम करने के लिए महंगी दवाइयों के पीछे भागते हैं, लेकिन हमारे घर में ही जामुन की गुठली के रूप में एक सस्ता और टिकाऊ इलाज मौजूद है। इसमें जाम्बोलिन और एलाजिक एसिड नाम के तत्व होते हैं। इसका काम बहुत सीधा है यह आपके खाने से बनने वाली शुगर को खून में घुलने की रफ्तार को धीमा कर देता है। मतलब, आपका शुगर लेवल एकदम से नहीं बढ़ता। साथ ही, यह शरीर में कुदरती तौर पर इंसुलिन बनाने में भी मदद करता है।

    डॉक्टर की सलाह

    डॉ. वत्सया कहते हैं कि जामुन की गुठली कोई जादुई पाउडर नहीं है कि आज खाया और कल बीमारी गायब। यह तभी असर दिखाएगी जब आप अपनी लाइफस्टाइल सुधारेंगे। अगर आप रोज थोड़ा टहलते हैं, अच्छा खाना खाते हैं और साथ में जामुन की गुठली का पाउडर लेते हैं, तो यह आपकी सेहत को बेहतर बना सकता है। यह न केवल शुगर कंट्रोल करता है, बल्कि आपके पेट को भी साफ रखता है और कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करता है।

    इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका

    • जामुन की गुठलियों को अच्छी तरह सुखाकर पीस लें और पाउडर बना लें।
    • रोज सुबह खाली पेट सिर्फ एक चम्मच पाउडर गुनगुने पानी के साथ लें।
    • बस इतना सा काम आपकी शुगर की समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है।

    सावधानी भी है जरूरी

    यह नुस्खा बहुत असरदार है, लेकिन डॉक्टर की सलाह है कि इसे शुरू करने के साथ-साथ अपना शुगर लेवल समय-समय पर चेक करते रहें। अपनी दवाइयां एकदम से बंद न करें, बल्कि इसे एक मददगार डाइट की तरह अपनी रूटीन में शामिल करें। अगर आप नियम से इसका इस्तेमाल करते हैं, तो डायबिटीज को मात देना काफी आसान हो जाएगा।

    डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 

    June 20, 2026

    बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं

    June 20, 2026

    वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.