Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदरीनाथ धाम यात्रा पर ब्रेक! गुलाब कोटि के पास सड़क पर पत्थर आने से रोके गए यात्री
    • स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या
    • दिनांक 6 जुलाई को राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में उप समिति दुर्ग में प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह आयोजित
    • बंदूक की नोक पर पिता को किया कमरे में बंद, फिर 18 वर्षीय बेटी के साथ जो हुआ… 
    • जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी
    • ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना
    • कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»40 वर्षीय ज्योतिषी राजवीर ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या,घर में मिली मां की लाश…
    मुख्य समाचार

    40 वर्षीय ज्योतिषी राजवीर ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या,घर में मिली मां की लाश…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद: गाजियाबाद की एक हाई राइज सोसायटी की 13वीं मंजिल से कूद कर 40 साल के ज्योतिषि राजवीर ने आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब राजवीर का फ्लैट खुलवाया तो घर में उनकी मां सतनाम की लाश कंबल में लिपटी मिली. हैरान करने वाली यह खबर गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र की है. जहां एक हाई राइज सोसायटी की 13वीं मंजिल से कूद कर 40 साल के राजवीर ने आत्महत्या कर ली. मौके पर जब पुलिस पहुंची और ग्राउंड फ्लोर का उसका फ्लैट खुलवाया गया तो वहां कंबल में लिपटी मृतक की मां भी मृत मिली. आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत कई दिन पहले हुई है.

    अब महिला की मौत नेचुरल है या बेटे ने उनकी हत्या कर सुसाइड किया है, यह वो सवाल है जिसका जवाब पुलिस तलाश रही है. आत्महत्या करने वाले शख्स की पत्नी और बेटा अलग रहते हैं. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक दो दिन से अपनी पत्नी के पास नहीं गया था. 

    महागुनपुरम हाई राइज सोसाइटी की घटना

    मां-बेटे की रहस्यमयी मौत की यह घटना गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र की ये महागुनपुरम हाई राइज सोसाइटी की है. इसी में राजवीर अपनी मां सतनाम उम्र 70 साल के साथ ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट नंबर 28 में रहा करता था. राजवीर ने गुरुवार की दोपहर में 13वीं मंजिल से कूद कर जान दे दी. स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. 

    मां की मौत नेचुरल या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस

    मौके पर जब पुलिस पहुंची और उन्होंने राजवीर के फ्लैट की तलाशी ली तो उसमें राजवीर की मां सतनाम भी मृत मिली. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि यह गुत्थी अब बड़ी हो गई है कि सतनाम की हत्या कर कर राजवीर ने जान दी या सतनाम की मौत नेचुरल हुई है.

    राजवीर ज्योतिषाचार्य था, पॉडकास्ट चैनल भी बनाया था

    सोसाइटी के अध्यक्ष यशपाल यादव ने बताया कि राजवीर पिछले 5-6 साल से यहां रह रहा था। ग्राउंड फ्लोर पर फ्लैट 028 का मालिक राजवीर ही है। इस समय इस फ्लैट की कीमत करीबन 90 लाख से 1 करोड़ के आस-पास होगी। राजवीर हर महीने समय से सोसाइटी के मेन्टेनेंस का 6000 रुपए और बिजली का बिल देता था। वह पहले ज्योतिष से जुड़ा काम करता था। बाद में उसने पॉडकास्ट के लिए एक चैनल भी बनाया, लेकिन उसे वह लगातार चला नहीं पाया।

    उन्होंने यह भी बताया कि राजवीर की सोसाइटी में सिर्फ 2-4 लोगों से ही बोल-चाल थी। वह ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करता था। उसकी मां भी कभी-कभार ही दिखाई देती थी। कई-कई महीनों तक नजर नहीं आती थी। उसकी पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि वह यहां नहीं रहती थी और लोगों ने उसे कभी देखा भी नहीं। सोसाइटी में जगह-जगह कैमरे लगे हैं, लेकिन राजवीर सीढ़ियों से ऊपर गया था, इसलिए वह लिफ्ट के कैमरे में कैद नहीं हो पाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बदरीनाथ धाम यात्रा पर ब्रेक! गुलाब कोटि के पास सड़क पर पत्थर आने से रोके गए यात्री

    July 2, 2026

    तलाक केस में पेश की थी पत्नी की निजी तस्वीरें, दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा देने से किया इनकार, लेकिन पति-वकीलों को लगाई फटकार

    July 2, 2026

    अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की मेटाडोर खड़े ट्रक से टकराई, 3 की मौत, कई घायल

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.