Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल श्री डेका ने न्यायाधिपति श्री कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ
    • राज्यपाल ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में कन्या छात्रावास, मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का किया शुभारंभ
    • डिजिटल क्रांति की राह पर सारंगढ़-बिलाईगढ़,तकनीक से बदली खेती की तस्वीर, डिजिटल क्रॉप सर्वे में रचा इतिहास
    • सुशासन एवं स्वप्रगटीकरण की दिशा में अभिनव पहल का एक वर्ष पूर्ण, जानकारी सबकी, निगरानी सबकी
    • आत्मनिर्भरता की नई मिसाल- खेतों से मशरूम उत्पादन तक मिथिला दीदी ने लिखी सफलता की नई कहानी
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    राष्ट्रीय

    21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Tehran:  होर्मुज की खाड़ी एक बार फिर दुनिया के सामने खतरनाक तस्वीर लेकर आई है। एक पुराने वीडियो में उस पल की झलक सामने आई है, जब 21 भारतीय क्रू सदस्यों वाले एक कंटेनर जहाज को ईरानी नावों ने घेर लिया था और उस पर फायरिंग की गई थी। तनाव इतना बढ़ गया कि जहाज पर मौजूद नाविकों को अपनी जान बचाने के लिए अंदर छिपना पड़ा। हालांकि सभी 21 भारतीय नाविक सुरक्षित रहे। सामने आया वीडियो 22 अप्रैल की घटना का बताया जा रहा है। यह घटना उस समय हुई जब हॉरमुज जलडमरूमध्य में तनाव तेजी से बढ़ रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, पनामा के झंडे वाला एक कंटेनर जहाज ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC से जुड़ी बताई जा रही नावों के घेरे में आ गया।

    वीडियो में समुद्र में जहाज के आसपास कई नावें दिखाई देती हैं। स्थिति बिगड़ने के बाद जहाज की ओर गोलीबारी की गई। फुटेज में कथित तौर पर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड दागे जाने की भी झलक दिखाई देती है। इस जहाज पर कुल 21 भारतीय क्रू सदस्य मौजूद थे। भारतीय शिपिंग मंत्रालय के अनुसार, सभी भारतीय नाविक सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। यह घटना इसलिए बेहद गंभीर है क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर दुनिया के तेल और LNG कारोबार का बड़ा हिस्सा गुजरता है। यहां किसी भी सैन्य टकराव का सीधा असर वैश्विक समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ सकता है। भारतीय नाविकों का संगठन फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने यह पुराना वीडियो जारी किया है।

    इसका उद्देश्य संघर्ष वाले क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय नाविकों के सामने मौजूद जोखिम को उजागर करना है।रिपोर्ट के अनुसार, हॉरमुज और उसके आसपास व्यापारी जहाजों पर हुए हमलों में कई नाविकों की जान जा चुकी है। संयुक्त राष्ट्र की जून में जारी रिपोर्ट में कहा गया था कि युद्ध शुरू होने के बाद हॉरमुज और आसपास के इलाकों में व्यापारी जहाजों पर हमलों में कम से कम 15 नाविकों की मौत हुई थी, जिनमें कई भारतीय थे।  भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर भारत पहले ही ईरान के सामने कड़ा विरोध दर्ज करा चुका है।

    एक भारतीय नाविक की मौत के मामले में भारत ने ईरान के उप राजदूत को तलब कर अपनी आपत्ति जताई थी। इसके बाद भारतीय समुद्री प्रशासन ने भी शिपिंग कंपनियों और संबंधित एजेंसियों को संघर्ष प्रभावित क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने का निर्देश दिया। भारत के समुद्री प्रशासन ने फारस की खाड़ी, हॉरमुज जलडमरूमध्य और आसपास के समुद्री इलाकों में सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा है। जहाजों के कप्तानों को नेविगेशन संबंधी चेतावनियों की लगातार निगरानी करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बिगड़ी तबीयत: एम्स के आईसीयू में भर्ती

    September 7, 2026

    यूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों में इलेक्शन का काउंटडाउन, फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

    September 7, 2026

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के वोट को लेकर उठे सवाल, पाकिस्तान ने कश्मीर पर उगला जहर; नई दिल्ली ने दिया करारा जवाब

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.