Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»अंगूर चाहे हरे हों या काले, दोनों ही सेहत का खजाना,कौन ज्यादा मीठा और सेहत के लिए फायदेमंद है?
    खानपान-सेहत

    अंगूर चाहे हरे हों या काले, दोनों ही सेहत का खजाना,कौन ज्यादा मीठा और सेहत के लिए फायदेमंद है?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंगूर चाहे हरे हों या काले, दोनों ही सेहत का खजाना हैं। लेकिन अगर आप बारीकी से तुलना करें, तो इनके गुणों में थोड़ा अंतर होता है। दोनों की मिठास और फायदे में भी अंतर है। ऐसे में चलिए जानते हैं दोनों में से ज्यादा बेहतर कौन सा है।

    बाजार में इस वक्त अंगूर खूब बिक रहे हैं। मार्च के महीने में भी लोग इसका आनंद खूब उठा रहे हैं। अंगूर पोष्टिक फलों में से एक है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अंगूर देखने में छोटे जरूर होते हैं लेकिन इनका असर एक सुपरफूड की तरह होता है। एक सवाल जो लोगों के मन में अक्सर रहता है कि हरे और काले अंगूर में से ज्यादा मीठा कौन सा होता है और सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद कौन सा है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि दोनों में से ज्यादा मीठा और फायदेमंद कौन सा है। 

    1. काले अंगूर 

    काले या गहरे बैंगनी रंग के अंगूरों में एंथोसायनिन नामक पिगमेंट अधिक होता है, जो इन्हें गहरा रंग देता है। इनके सेवन से सेहत को काफी फायदा मिलता है। ऐसे में यहां जान लें इसके फायदे। 

    दिल की सेहत: इनमें ‘रेस्वेराट्रोल’अधिक होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

    याददाश्त और दिमाग: ये भूलने की बीमारी के खतरे को कम करने में सहायक माने जाते हैं।

    त्वचा और बाल: एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिकता के कारण यह उम्र बढ़ने के संकेतों को रोकता है।

    2. हरे अंगूर 

    हरे अंगूर आमतौर पर ज्यादा मीठे और कुरकुरे होते हैं। ये काले अंगूरों की तुलना में थोड़े कम शक्तिशाली हो सकते हैं। 

    विटामिन K: इनमें विटामिन K और विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है।

    पाचन में सुधार: इनमें फाइबर अच्छा होता है, जो कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

    फाइटोकेमिकल्स: इनमें कैटेचिन होता है, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है।

    कौन ज्यादा फायदेमंद? 

    यदि आप एंटीऑक्सीडेंट और हार्ट हेल्थ को ध्यान में रख रहे हैं, तो काले अंगूर ज्यादा बेहतर विकल्प हैं। गहरे रंग के फलों में आमतौर पर ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। हालांकि, दोनों ही फलों में नेचुरल शुगर होती है, इसलिए यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो कम मात्रा में इसका सेवन करें। 

    कौन होता है ज्यादा मीठा

    हरे अंगूर: बाजार में मिलने वाले हरे अंगूरों में एसिड की मात्रा कम होती है और चीनी ज्यादा होता है। इसलिए ये खाते समय बहुत मीठे और ताज़ा लगते हैं।

    काले अंगूर: काले अंगूरों में मिठास तो होती है, लेकिन इनका स्वाद थोड़ा जटिल होता है। इनके छिलके में टैनिन और एंटीऑक्सीडेंट्स ज्यादा होते हैं, जिसकी वजह से इनमें मिठास के साथ-साथ हल्का सा तीखापन या कसैलापन भी महसूस हो सकता है।

    डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी उपचार को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चावल का पानी और शरीर में दिखेगा जबरदस्त बदलाव

    May 6, 2026

    ज्यादातर लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सेहत पर क्या असर डालता है?

    May 5, 2026

    हर Blood Test नहीं बताता सेहत का पूरा हाल…

    May 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.