RLD के हुए केसी त्यागी, बोले- MP-MLA नहीं जयंत को चौधरी चरण सिंह की तरह देखने आया

नई दिल्ली:
जनता दल यनाइटेड के दिग्गज नेता रहे केसी त्यागी अब राष्ट्रीय लोक दल ज्वाइन कर लिया है. आरएलडी के अध्यक्ष जयंत चौधरी की मौजूदगी में केसी त्यागी ने पार्टी का दामन थाम लिया है. हालांकि एक तरह से वह एनडीए का ही हिस्सा रहेंगे क्योंकि आरएलडी राजग गठबंधन का ही हिस्सा है.
ज्वाइन करते ही क्या बोले केसी त्यागी?
वरिष्ठ राजनेता केसी त्यागी ने आज सबको चौंकाते हुए जदयू का दामन छोड़ राष्ट्रीय लोक दल ज्वाइन कर लिया. केसी त्यागी आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की अध्यक्षता में पार्टी में शामिल हुए हैं. इस मौके पर केसी त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने बहुत कम उम्र में मुझे हापुड़ से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था. उन्होंने मुझे पैसा भी दिया था.
यह भी पढ़ें-
मैं विधायक,सांसद बनने नहीं आया…
केसी त्यागी ने आगे कहा कि मैं अब MP, MLA बनने के लिए नहीं, बल्कि जयंत चौधरी को चौधरी चरण सिंह की तरह देखने RLD आया हूं.1974 में 52 साल पहले चरण सिंह जब Lok Dal बना रहे थे, मैं उस मंच पर विराजमान था. इससे एक दिन पहले ही यह खबर आ गई थी केसी त्यागी रालोद में अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं.
जयंत चौधरी ने की थी तारीफ
राष्ट्रीय लोकदल यानी आरएलडी ने केसी त्यागी को पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया था. पिछले हफ्ते जब केसी त्यागी की लिखे एक किताब का विमोचन हुआ तो जयंत चौधरी ही उसमें मुख्य अतिथि थे. तब जयंत चौधरी ने कहा था कि हर पार्टी को केसी त्यागी जैसे नेताओं की जरूरत होती है



