Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदरीनाथ धाम यात्रा पर ब्रेक! गुलाब कोटि के पास सड़क पर पत्थर आने से रोके गए यात्री
    • स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या
    • दिनांक 6 जुलाई को राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में उप समिति दुर्ग में प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह आयोजित
    • बंदूक की नोक पर पिता को किया कमरे में बंद, फिर 18 वर्षीय बेटी के साथ जो हुआ… 
    • जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी
    • ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना
    • कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»“डॉक्टर साहब इस सांप ने मुझे डसा है”, डसने वाले सांप को पकड़कर अस्पताल पंहुचा युवक
    मुख्य समाचार

    “डॉक्टर साहब इस सांप ने मुझे डसा है”, डसने वाले सांप को पकड़कर अस्पताल पंहुचा युवक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, हापुड़ की यह घटना आपको हैरान कर देगी। यहां रिश्तेदारी में आए युवक को सांप ने डस लिया। सांप का नाम सुनकर भी लोग डर जाते हैं लेकिन यह युवक नहीं डरा और इसने डसकर भागने का प्रयास कर रहे सांप को ही पकड़ लिया। बाद में इसे अपने साथ लेकर अस्पताल पहुंच गया।

    ऐसे हुई घटना

    घटना हापुड़ के सिंभावली कस्बा क्षेत्र के गांव रतनपुरा की है। मेरठ के गांव धोलड़ी का रहने वाला युवक साजिद अपने मामा के घर रतनपुरा आया हुआ था। साजिद के मुताबिक वह घर में कुछ काम कर रहा था और इस दौरान उसे एक सांप ने डस लिया। साजिद ने बताया कि उसने एक बार यू-ट्यूब पर देखा था कि अलग-अलग सांपों में अलग-अलग तरह का जहर होता है। अगर सांप डस ले और यह पता लग जाए कि किस नस्ल के सांप ने डसा है तो उपचार आसान हो जाता है। बस यही बात उसे याद आ गई और उसने डसने वाले सांप को पकड़ लिया।

    डब्बे में बंद करके ले गया अस्पताल

    बाद में इसे एक डिब्बे में बंद करके साजिद नजदीकी सीएचसी पहुंच गया। सीएचसी पहुंचकर उसने चिकित्सक को बताया कि डॉक्टर साहब इस सांप ने मुझे डसा है। इसकी नस्ल पहचानकर मेरा इलाज करिए। युवक के इस साहस को देखकर डॉक्टर और सीएचसी का अन्य स्टाफ भी हैरान रह गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। उपचार के बाद युवक की हालत सुधार है। क्षेत्र में भले ही लोग युवक के इस साहस की चर्चा कर रहे हों लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि यह जोखिम भरा काम था। ऐसा करके युवक ने अपनी जान को जोखिम में ही डाला।

    ऐसा करना गलत या सही

    चिकित्सकों का कहना है कि सांप के डसने पर दोबारा सांप को पकड़ने का प्रयास करने पर वह दोबारा से हमला कर सकता है ऐसे में यह गलत है। सांप के काटने पर जल्द से जल्द चिकित्सक के पास जाना चाहिए जिससे समय रहते उपचार किया जा सके। साजिद ने जो किया वह तभी करना चाहिए अगर आप सांप पकड़ने में एक्सपर्ट हैं या फिर सांपों के बारे में बहुत जानकारी रखते हैं। अन्यथा ऐसा करना आपके लिए जोखिम भरा काम हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बदरीनाथ धाम यात्रा पर ब्रेक! गुलाब कोटि के पास सड़क पर पत्थर आने से रोके गए यात्री

    July 2, 2026

    तलाक केस में पेश की थी पत्नी की निजी तस्वीरें, दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा देने से किया इनकार, लेकिन पति-वकीलों को लगाई फटकार

    July 2, 2026

    अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की मेटाडोर खड़े ट्रक से टकराई, 3 की मौत, कई घायल

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.