Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»जयपुर में गैस सिलेंडर चोरी की अनूठी वारदात, स्कूटी फिसलने से पकड़े गए आरोपी
    क्राइम

    जयपुर में गैस सिलेंडर चोरी की अनूठी वारदात, स्कूटी फिसलने से पकड़े गए आरोपी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर शहर में घरेलू गैस की किल्लत के बीच चोरी की वारदातें भी बढ़ती नजर आ रही हैं. बजाज नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक घर से गैस सिलेंडर चोरी करने का मामला सामने आया है. जहां आरोपी भागने की कोशिश में गिर पड़ा और स्थानीय लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. 

    दरअसल, जयपुर के बरकत नगर स्थित आदर्श बाजार, गली नंबर-5 में एक युवक मकान में घुसा और वहां रखा घरेलू गैस सिलेंडर उठाकर बाहर ले आया. बाहर उसका एक साथी स्कूटी लेकर पहले से इंतजार कर रहा था. दोनों सिलेंडर लेकर फरार होने ही वाले थे कि आसपास के लोगों की नजर उन पर पड़ गई. लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी घबराकर तेजी से भागने लगा. भागने के दौरान मोड़ पर स्कूटी फिसल गई और आरोपी नीचे गिर पड़ा. 

    सीसीटीवी में वारदात कैद

    इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी रोहित उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले का रहने वाला है और फिलहाल लालकोठी क्षेत्र में रह रहा था. घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसे जांच में अहम साक्ष्य के रूप में लिया गया है.

    आरोपी से पूछताछ जारी

    इस कार्रवाई में बजाज नगर पुलिस की स्पेशल टीम के रामअवतार की अहम भूमिका रही. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके फरार साथी की तलाश जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं.

    बता दें कि ईरान-इजरायल जंग के बीच राजस्थान समेत देशभर में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत चल रही है. ऐसे में चोर घरों से गैस सिलेंडर की चोरी की वारदातों को अंजाम देते नजर आ रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बड़ा फर्जीवाड़ा: MP का ‘मुन्नाभाई’! दूसरे छात्र की जगह पेपर देने पहुंचा युवक, फोटो न मिलने से खुली पोल…

    May 11, 2026

    बुंदेली लोकगीत गायिका लाड़कुंवर कुशवाहा उर्फ लवली की निर्मम हत्या,हाथ-पैर काटकर जलाया…

    May 9, 2026

    शादी की पहली सालगिरह:उसी दिन 3 माह की गर्भवती विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला….

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.