छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

मोस्ट वॉन्टेड नक्सल कमांडर सुन्नम पापाराव 17 साथियों के साथ सरेंडर पर सीएम साय का बड़ा बयान…

रायपुर – मोस्ट वॉन्टेड नक्सली कमांडर सुन्नम पापाराव मंगलवार को आत्मसमर्पण करने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार वह अपने 17 साथियों के साथ सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर करेगा। पापाराव, जिसे मंगू दादा उर्फ चंद्रन्ना के नाम से भी जाना जाता है, सुकमा जिले का निवासी है।नक्सली कमांडर पापा राव के संभावित सरेंडर की खबर के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तेज हुआ है और इसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं।

सीएम साय ने कहा कि 31 मार्च 2026 की तय समयसीमा नजदीक है और ऐसे में बड़े नक्सली नेताओं का आत्मसमर्पण अभियान की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि लगातार कार्रवाई से नक्सलवाद की कमर टूट रही है और कई नक्सली पहले ही सरेंडर कर चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से फरार पापा राव के साथ बातचीत के बाद आत्मसमर्पण की स्थिति बनी है। सुरक्षा बलों की टीम इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में पहुंच चुकी है और उसे जल्द जगदलपुर लाया जा सकता है।

करीब 25 लाख के इनामी पापा राव वेस्ट बस्तर डिवीजन का सचिव और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य रहा है। बताया जा रहा है कि वह 17 साथियों के साथ हथियारों सहित सरेंडर करेगा।

Related Articles

Back to top button