Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»चिराग ने चाचा पशुपति के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, बड़ी मां को गले लग रो पड़े
    राजनीति

    चिराग ने चाचा पशुपति के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, बड़ी मां को गले लग रो पड़े

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान खगड़िया के अलौली प्रखंड के शहरबन्नी स्थित पैतृक आवास पहुंचे थे. इस दौरान की एक तस्वीर चर्चा में आ गई है. दरअसल, आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी मौजूद थे. चाचा पारस को देख चिराग ने उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया. फिर दोनों के बीच काफी देर तक आपस में बातचीत भी हुई. लेकिन चाचा-भतीजे के बीच क्या बातें हुई, यह पता नहीं चल पाया.

    खगड़िया क्यों पहुंचे थे चिराग पासवान?

    चाचा पशुपति कुमार पारस ने भतीजे चिराग पासवान को आशिर्वाद दिया. इसके बाद छोटे भाई प्रिंस राज से भी मुलाकात की. दोनों भाई ने एक-दूसरे को गले लगाया. इस दौरान आवास पर खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा और पार्टी के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ दिखी. सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए. जानकारी के मुताबिक, चिराग अपने दिवंगत चाचा अर्जुन पासवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.

    बड़ी को गले लगाकर रो पड़े चिराग

    इस दौरान की एक और भावुक करने वाली तस्वीर आई. चाचा पारस से मुलाकात से पहले चिराग पासावन ने बड़ी मां राजकुमारी देवी से भी मुलाकात की थी. जैसे ही चिराग ने उनके पैर छुए, बड़ी मां ने उन्हें गले लगा लिया. इस दौरान चिराग पासवान की आंखों से आंसू छलक पड़े. इसके बाद चिराग ने बड़ी मां का छाल-चाल भी जाना. इस मुलाकात की तस्वीरों को चिराग पासवान ने एक्स अकाउंट के जरिए शेयर किया.

    बिहार के सीएम फेस पर दिए थे ये बयान

    चिराग पासवान ने बिहार के अगले सीएम को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था, इन तमाम मुद्दों को लेकर बातचीत चल रही है. यह तो समय की बात है और मुझे लगता है कि बहुत जल्द इसकी औपचारिक घोषणा भी की जाएगी. कौन मुख्यमंत्री और कौन उपमुख्यमंत्री होंगे, इसे लेकर गठबंधन के अंदर लगभग सहमति बन चुकी है. बहुत जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी. चिराग के इस बयान के बाद औपचारिक ऐलान का इंतजार किया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जयराम रमेश ने E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, कम माइलेज और वाहनों की अनुकूलता पर उठाए सवाल

    August 21, 2026

    ‘जब तक जिंदा हूं, कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे’, शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर किया बड़ा दावा

    August 20, 2026

    ‘वंदे मातरम’ का अपमान, अमित शाह का सोनिया गांधी पर सीधा हमला, बोले- माफी मांगे कांग्रेस

    August 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.