Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान
    • शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व – राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
    • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    • जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला
    • राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»ज्योतिरादित्य ने यूं लिए कांग्रेस के मजे, कहा- पहले खजाना खाली रहता, अब हितग्राहियों को मिल रहा पैसा
    राजनीति

    ज्योतिरादित्य ने यूं लिए कांग्रेस के मजे, कहा- पहले खजाना खाली रहता, अब हितग्राहियों को मिल रहा पैसा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिवपुरी: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस कहती थी कि तिजोरी खाली है लेकिन भाजपा सरकार की तिजोरी बहनों, किसानों युवाओं और गरीबों के लिए है। शिवपुरी जिले के पिछोर में शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर हमला बोला।

    ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- कांग्रेस में अक्सर कहा जाता था कि प्रदेश की तिजोरी खाली है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि प्रदेश की तिजोरी बहनों, किसानों, युवाओं और गरीबों के कल्याण के लिए है।

    सीधे हितग्राहियों के खाते में पहुंच रहा है पैसा

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में योजनाओं का पैसा बिचौलियों के बजाय सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

    सीएम ने ट्रांसफर किए पैसे

    इस अवसर पर सीएम मोहन यादव की उपस्थिति में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1.24 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में 1,831 करोड़ से अधिक की राशि तथा स्व-सहायता समूहों को 200 करोड़ से अधिक के ऋण का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया।

    बहनों को मिल रहा है संबल

    केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि यह उनके लिए संतोष का विषय है कि प्रदेश की करोड़ों बहनों को आर्थिक संबल मिल रहा है। लाड़ली बहना योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। जब बहनें आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं, तो परिवार और समाज भी मजबूत होता है।

    महिलाओं को नेतृत्वकारी भूमिका प्रदान करना लक्ष्य

    उन्होंने सभी लाड़ली बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों को उपलब्ध कराया जा रहा ऋण महिलाओं के लिए स्वरोजगार, उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता के नए अवसर तैयार करेगा। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें विकास की मुख्यधारा में नेतृत्वकारी भूमिका प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिले।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार साबित हुई’,अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला…

    November 11, 2026

    महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…

    November 9, 2026

    “हर मोर्चे पर विफल रही मान सरकार”, कांग्रेस ने AAP सरकार पर साधा निशाना, राहुल गांधी की रैली से चुनावी अभियान का किया आगाज

    November 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.