Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»असम में कांग्रेस को तगड़ा झटका, तीन प्रत्याशियों की उम्मीदवारी खारिज
    मुख्य समाचार

    असम में कांग्रेस को तगड़ा झटका, तीन प्रत्याशियों की उम्मीदवारी खारिज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी: पूर्वोत्तर राज्य असम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए दाखिल किए नामांकन पत्रों की जांच में चुनाव आयोग ने कांग्रेस के तीन कैंडिडेट की उम्मीदवारी रद्द कर दी है। आयोग के फैसले से कांग्रेस को वोटिंग से पहले झटका लगा है। असम की 126 सीटों के लिए कुल 1388 नामांकन पत्र मिले। ये नामांकन पत्र 817 उम्मीदवारों ने दाखिल किए थे। अप्रैल में विधानसभा चुनावों के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस ने राज्य में छह अन्य छोटे दलों के साथ गठबंधन किया है, हालांकि कांग्रेस की झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से बातचीत फेल रही थी। हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली जेएमएम राज्य में अकेले लड़ रही है।

    किन सीटों पर कांग्रेस के नामांकन हुए रद्द?

    चुनाव आयोग ने कांग्रेस के जिन तीन कैंडिडेट के नामांकन रद्द किए हैं। उनमें एक सीट जालुकबारी है। यहां से सीएम हिमंता बिस्व सरमा खुद लड़ रहे हैं। आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी साझा की। चुनाव आयोग के अनुसार कुल 18 नामांकन खारिज किए गए। इनमें तीन कांग्रेस के कैंडिडेट हैं। जानकारी के अनुसार आनंद नराह (धकुआखाना), निर्मल लंगथासा (हाफलोंग) और बिदिशा नियोग (जालुकबारी) कैंडिडेट शामिल हैं। हाफलोंग सीट से कांग्रेस में अंतिम वक्त पर शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रहीं नंदिता गर्लोसा का पर्चा स्वीकार किया गया है। ऐसे में कांग्रेस को दो सीटों पर झटका लगा है। आयोग ने नामांकन खारिज करने के कारण नहीं बताए हैं।

    100+ सीटों पर लड़ रही है कांग्रेस

    असम में कांग्रेस ने 100 से अधिक कैंडिडेट खड़े किए हैं। पार्टी ने राजगोर दल के साथ-साथ कुल छह दलों से गठबंधन किया है। इसमें असम जातीय परिषद, सीपीआई (एम), ऑल पार्टी हिल लीडर कांफ्रेंस, सीपीआई (एमएल) शामिल हैं। सत्तारूढ़ बीजेपी तीन क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ रही है।असम में चुनाव आयोग की तरफ से घोषित शेड्यूल के अनुसार 26 मार्च तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद कैंडिडेट के चुनाव चिन्ह आवंटित हो जाएंगे। 9 अप्रैल को सभी 126 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। नतीजे 4 मई को अन्य राज्यों के साथ घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी ने असम में बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए इस बार गौरव गोगोई को आगे किया है। गौरव गोगोई सांसद होने के बाद भी जोरहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    August 21, 2026

    युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    August 21, 2026

    घर के आंगन से 3 साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, इलाज के दौरान मौत

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.