Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»यूपी में पूर्व प्रधान की हत्या कर गर्लफ्रेंड ने बोरे में डालकर नहर में फेंका…18 बच्चों के पिता थे मुस्तका…
    क्राइम

    यूपी में पूर्व प्रधान की हत्या कर गर्लफ्रेंड ने बोरे में डालकर नहर में फेंका…18 बच्चों के पिता थे मुस्तका…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी के प्रतापगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रिश्तों के कत्ल की एक रूह कंपा देने वाली कहानी उजागर हुई है. सुमेरपुर गांव के पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना की हत्या कर दी गई. चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी हत्या की मास्टरमाइंड उसकी प्रेमिका ही निकली. मुस्तका की प्रेमिका के अलावा दो बीवियां और 18 बच्चे थे.

    लापता होने के तीन दिन बाद मिला शव

    पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन 18 मार्च को अपने घर से निकले थे, लेकिन जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जब जांच शुरू की और कॉल डिटेल्स खंगाली, तो कड़ियां सुमन गौतम नाम की महिला से जुड़ीं. 21 मार्च को पुलिस ने सुमन को हिरासत में लिया, जिसके बाद इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ. रविवार को पुलिस ने मृतक का शव एक नहर के किनारे बोरे में बंद बरामद किया.

    ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की थी हत्या

    जांच में यह बात सामने आई है कि मुस्तका और सुमन के बीच प्रेम संबंध थे. आरोपी महिला का आरोप है कि पूर्व प्रधान उस पर मिलने के लिए लगातार दबाव बना रहा था और उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था. इसी प्रताड़ना से छुटकारा पाने के लिए सुमन ने अपने भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर मुस्तका को रास्ते से हटाने का मन बना लिया.

    कैसे रची साजिश?

    18 मार्च की रात सुमन ने मुस्तका को अपने मायके बुलाया. वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर पूर्व प्रधान की बेरहमी से हत्या कर दी. पहचान छिपाने और पकड़े जाने के डर से शव को बोरे में भरकर दूर नहर के पास फेंक दिया गया.

    अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) शैलेंद्र लाल ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. मृतक मुस्तका गुलशन की दो पत्नियां और 18 बच्चे हैं. इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, “कॉल डिटेल और सर्विलांस की मदद से आरोपी महिला तक पहुंचा गया. शुरुआती पूछताछ में महिला ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर हत्या की बात स्वीकार की है.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग

    August 22, 2026

    रेवाड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर 3 युवकों पर चढाई कार… 2 ने मौके पर तोड़ा दम

    August 21, 2026

    नागपुर की जेल से बेल पर छूटे कुख्यात अपराधी का साथी गैंगस्टर ने किया कत्ल, दोनों एक ही महिला से करते थे प्यार

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.