Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»रानीदहरा जलप्रपात में मिली महिला की लाश का खुला राज,दो बच्चों की माँ का चल रहा था प्रेम प्रसंग प्रेमी करना चाहता था शादी मना करने पर कर दी हत्या…
    क्राइम

    रानीदहरा जलप्रपात में मिली महिला की लाश का खुला राज,दो बच्चों की माँ का चल रहा था प्रेम प्रसंग प्रेमी करना चाहता था शादी मना करने पर कर दी हत्या…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र स्थित रानीदहरा जलप्रपात में मिली महिला की लाश मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंध और आपसी विवाद की वजह सामने आई है।

    पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सुखमति बाई बैगा (24 वर्ष), निवासी ग्राम बाकल, जिला मुंगेली के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि उसका आरोपी देवेंद्र जयसवाल, निवासी ग्राम दरवाजा के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला पहले से शादीशुदा होने और दो बच्चों की मां होने के कारण तैयार नहीं थी।

    शादी का दबाव और बढ़ता विवाद

    • पुलिस की सघन जांच में सामने आया है कि मृतका सुखमती बाई बैगा (24 वर्ष), निवासी मुंगेली, का ग्राम दरवाजा (लोरमी) निवासी देवेंद्र प्रसाद जायसवाल (26 वर्ष) के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था।
    • आरोपित देवेंद्र महिला से विवाह करना चाहता था, लेकिन सुखमती पहले से शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां थी, जिसके कारण वह शादी के लिए तैयार नहीं थी।
    • इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
    • जांच में यह भी पता चला कि दोनों एक बार पहले दिल्ली भी भाग चुके थे, लेकिन महिला के कहने पर वापस लौट आए थे।
    • इसके बाद महिला ने आरोपित से दूरी बनाना शुरू कर दिया था, जिससे विवाद और गहरा गया।

    सुनसान इलाके में वारदात को दिया अंजाम

    पुलिस के अनुसार, 16 मार्च को आरोपित देवेंद्र ने विवाद सुलझाने और घुमाने के बहाने सुखमती को रानीदहरा जलप्रपात बुलाया। जलप्रपात के आसपास सुनसान इलाके का फायदा उठाकर आरोपित ने महिला का गला घोंट दिया। हत्या के बाद आरोपित ने शातिर दिमाग लगाते हुए शव के साथ भारी पत्थर बांध दिए और उसे गहरे पानी में फेंक दिया। उसका मकसद यह था कि लाश ऊपर न आए और मामला एक सामान्य डूबने की दुर्घटना जैसा प्रतीत हो। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित तुरंत राज्य छोड़कर फरार हो गया।

    पर्यटकों की सूचना पर खुला राज

    घटना के तीन दिन बाद, 19 मार्च को रानीदहरा पहुंचे कुछ पर्यटकों की नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही बोडला पुलिस मौके पर पहुँची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त सुखमती बाई के रूप में होने के बाद पुलिस ने मृतका के काल रिकॉर्ड्स और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच की दिशा तय की। संदेह की सुई तुरंत उसके प्रेमी देवेंद्र की ओर घूमी, जो घटना के दिन से ही गायब था।

    पुणे से दबोचा गया कातिल

    मामले की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल और विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने आरोपित के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया, जो महाराष्ट्र के पुणे में मिली। तत्काल एक टीम पुणे भेजी गई, जहाँ घेराबंदी कर आरोपित देवेंद्र प्रसाद जायसवाल को धर दबोचा गया। पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब आरोपित को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग

    August 22, 2026

    रेवाड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर 3 युवकों पर चढाई कार… 2 ने मौके पर तोड़ा दम

    August 21, 2026

    नागपुर की जेल से बेल पर छूटे कुख्यात अपराधी का साथी गैंगस्टर ने किया कत्ल, दोनों एक ही महिला से करते थे प्यार

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.