Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदरीनाथ धाम यात्रा पर ब्रेक! गुलाब कोटि के पास सड़क पर पत्थर आने से रोके गए यात्री
    • स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या
    • दिनांक 6 जुलाई को राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में उप समिति दुर्ग में प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह आयोजित
    • बंदूक की नोक पर पिता को किया कमरे में बंद, फिर 18 वर्षीय बेटी के साथ जो हुआ… 
    • जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी
    • ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना
    • कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»झारखंड के जमशेदपुर में वर्ल्ड वार 2 के मिले बम को आखिरकार कर दिया गया डिफ्यूज…
    मुख्य समाचार

    झारखंड के जमशेदपुर में वर्ल्ड वार 2 के मिले बम को आखिरकार कर दिया गया डिफ्यूज…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर: जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाई क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्वर्णरेखा नदी के किनारे द्वितीय विश्व युद्ध काल के दो पुराने बम बरामद हुए। सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। घाटशिला के एसडीओ सुनील चन्द्रा ने इसकी पृष्ठि की है।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से घटनास्थल के आसपास लगभग एक किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह खाली करा दिया। आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

    मामले की जानकारी मिलते ही सेना की बम निरोधक विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों और तकनीक की मदद से दोनों बमों का सावधानीपूर्वक परीक्षण किया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बमों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया।

    बताया जा रहा है कि ये बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय के थे और काफी भारी-भरकम थे। यदि समय रहते इन्हें निष्क्रिय नहीं किया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। सेना और प्रशासन की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

    पूरे ऑपरेशन के दौरान प्रशासन और सुरक्षा बलों ने बेहद संयम और सतर्कता के साथ काम किया। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के निर्देशों का पालन किया, जिससे बम डिफ्यूज करने का ऑपरेशन बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक पूरा हो सका।

    बम निष्क्रिय होने के बाद इलाके में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि भविष्य में इस तरह की कोई संदिग्ध वस्तु दिखे, तो तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बदरीनाथ धाम यात्रा पर ब्रेक! गुलाब कोटि के पास सड़क पर पत्थर आने से रोके गए यात्री

    July 2, 2026

    तलाक केस में पेश की थी पत्नी की निजी तस्वीरें, दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा देने से किया इनकार, लेकिन पति-वकीलों को लगाई फटकार

    July 2, 2026

    अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की मेटाडोर खड़े ट्रक से टकराई, 3 की मौत, कई घायल

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.