Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • परिवार के साथ शादी से लौट रहे कार और बस की टक्कर में 2 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
    • पुलिस की तीन बदमाशों से मुठभेड़: लगी गोली, इलाज के दौरान एक की मौत
    • ऑटो रिक्शा को डंफर ने मारी टक्कर, CISF जवान समेत तीन की मौत
    • कोल्ड स्टोर में स्टीम बॉयलर में धमाका, 2 की मौत…
    • वनांचलों की ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: साढ़े तीन माह में 2000 से अधिक ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार
    • करोड़ों रुपए के बीमा के लालच में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, अब दोनों सलाखों के पीछे
    • सफलता की कहानी-पलाश फूल से बढ़ती आजीविका और समृद्धि
    • राजस्व विभाग की नई पहल-​डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल!…
    मुख्य समाचार

    राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल!…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश के दूसरे हिस्सों के साथ ही राजस्थान में भी आज से नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है. नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है.

    कितना बढ़ा पेट्रोल और डीजल

    नए रेट के मुताबिक, नायरा एनर्जी का पेट्रोल अब 105 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 110 रुपये प्रति लीटर हो गया है. यानी सीधे 5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं डीजल की कीमत भी 90 रुपये से बढ़ाकर 93 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.

    बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने की वजह से कंपनियों पर दबाव बढ़ा है. इसी दबाव के चलते नायरा एनर्जी ने कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया. आने वाले दिनों में अगर कच्चे तेल के दाम और बढ़ते हैं, तो कीमतों में और इजाफा हो सकता है.

    राजस्थान में बड़ा नेटवर्क

    राजस्थान में नायरा एनर्जी के करीब 900 पेट्रोल पंप हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग इस कंपनी के ईंधन पर निर्भर हैं. देशभर में भी लगभग 7 फीसदी पेट्रोल पंप नायरा एनर्जी के हैं, इसलिए इस बढ़ोतरी का असर सिर्फ एक राज्य तक सीमित नहीं रहेगा.

    कीमतें बढ़ने से आम लोगों को अब रोजमर्रा के खर्च में बढ़ोतरी झेलनी पड़ेगी. खासकर वे लोग जो रोजाना बाइक या कार से सफर करते हैं, उनकी जेब पर ज्यादा असर पड़ेगा. साथ ही ट्रांसपोर्ट महंगा होने से सामान की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है.

    विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट नहीं आई, तो आने वाले समय में और भी कंपनियां अपने रेट बढ़ा सकती हैं. ऐसे में आम लोगों को अभी और महंगाई झेलनी पड़ सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    परिवार के साथ शादी से लौट रहे कार और बस की टक्कर में 2 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

    April 30, 2026

    ऑटो रिक्शा को डंफर ने मारी टक्कर, CISF जवान समेत तीन की मौत

    April 30, 2026

    वनांचलों की ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: साढ़े तीन माह में 2000 से अधिक ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.