Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “यही बात BJP और RSS को भी समझाएं”, मोहन भागवत के Gen-Z वाले बयान पर अभिजीत दीपके का पलटवार
    • धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
    • कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
    • सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
    • राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
    • एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
    • विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मुर्शिदाबाद में राम नवमी पर संग्राम, रघुनाथगंज-जंगीपुर में कर्फ्यू जैसे हालात
    मुख्य समाचार

    मुर्शिदाबाद में राम नवमी पर संग्राम, रघुनाथगंज-जंगीपुर में कर्फ्यू जैसे हालात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के शोर के बीच मुर्शिदाबाद का रघुनाथगंज और जंगीपुर इलाका तनाव की आग में झुलस उठा है. राम नवमी शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा के बाद शनिवार को पूरे इलाके में निषेधाज्ञा (Section 144) लागू रही. भारी पुलिस बल और केंद्रीय बलों (CAPF) की तैनाती के बावजूद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. इस बीच, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस हिंसा को चुनाव आयोग द्वारा किये गये प्रशासनिक फेरबदल और भाजपा की ‘नफरत वाली राजनीति’ का परिणाम बताया है.

    रामनवमी पर ‘संगीत’ बना विवाद की जड़, तोड़फोड़

    हिंसा की शुरुआत रघुनाथगंज के मैकेंजी पार्क के पास हुई. पुलिस के अनुसार, शोभायात्रा के दौरान एक धर्मस्थल के पास तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर दो पक्षों में कहा-सुनी हुई. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.

    रघुनाथगंज और जंगीपुर में हुई झड़पें

    दोनों शहरों के अलग-अलग इलाकों में झड़पें हुईं. दुकानों में तोड़फोड़ की गयी और तनाव फैल गया. पुलिस ने अब तक 30 दंगाइयों को गिरफ्तार किया है. रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और केंद्रीय बलों ने शनिवार को ‘रूट मार्च’ निकालकर लोगों से शांति की अपील की.

    Murshidabad Violence: ग्राउंड पर कैसे हैं हालात?

    • अस्पताल पर नजर : जंगीपुर उपमंडल अस्पताल रघुनाथगंज में है. इसलिए पुलिस एम्बुलेंस और मरीजों की आवाजाही सुनिश्चित करने में जुटी है.
    • सुरक्षा घेरा : नदी के दोनों किनारों पर बसे इन शहरों में चप्पे-चप्पे पर अर्धसैनिक बल तैनात हैं.
    • गिरफ्तारियां और जांच : पुलिस गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान गुप्त रखकर आगे की साजिश का पता लगा रही है.

    टीएमसी का आरोप- अफसरों को हटाये जाने के बाद शुरू हुई हिंसा

    पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस हिंसा को गहरी साजिश करार दिया है. पार्टी का कहना है कि चुनाव की घोषणा होते ही चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत लगभग सभी बड़े अधिकारियों को बदल दिया. इसलिए यह हिंसा हो रही है.

    प्रशासनिक फेरबदल की आड़ में बंगाल की पहचान (Adda, Culture, Brotherhood) को खत्म करने की कोशिश हो रही है. हमें ‘बुलडोजर मॉडल’ या नफरत की इम्पोर्टेड राजनीति नहीं चाहिए.अभिषेक बनर्जी, राष्ट्रीय महासचिव, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि

    August 7, 2026

    थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित

    August 6, 2026

    असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्‌डा ने देखे हालात

    August 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.