Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
    • कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
    • सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
    • राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
    • एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
    • विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»माता के दर्शनों के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक फिर चली गई जान
    मुख्य समाचार

    माता के दर्शनों के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक फिर चली गई जान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    देवर ने भाभी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कालाअम्ब – उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर (त्रिलोकपुर) परिसर में रविवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई। यहां माता बाला सुंदरी मंदिर के ठीक सामने पहाड़ी पर स्थित ललिता माता मंदिर में दर्शनों के लिए गए एक श्रद्धालु की अचानक मौत हो गई। मौत का प्रारंभिक कारण हार्ट अटैक (हृदय गति रुकना) बताया जा रहा है। इस घटना से मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और शोक का माहौल बन गया।

    लाइन में लगे हुए अचानक आया चक्कर
    प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 36 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है, जो हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शाहाबाद का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि राजेश ललिता माता के दरबार में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन में लगा हुआ था। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। जमीन पर गिरते ही मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे संभाला। आनन-फानन में राजेश को नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
    महज 36 वर्ष की आयु में राजेश के इस तरह अचानक चले जाने से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक राजेश अपने पीछे अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि

    August 7, 2026

    थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित

    August 6, 2026

    असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्‌डा ने देखे हालात

    August 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.