Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दक्षिण एशिया से सेशेल्स तक, भारत ने अपनी अंतरिक्ष कूटनीति का बढ़ाया दायरा
    • सरकारी नौकरी का बदला नियम : अब हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर, जानिए क्या-क्या हुआ बदलाव
    • चलती कार में आग लगने से युवक की जिंदा जलकर मौत, ड्राइविंग सीट पर मिला कंकाल
    • कांग्रेस हाईकमान ने एआईसीसी में किया बड़ा फेरबदल, जगदीश चंद्र को बनाया UP का नया एआईसीसी सचिव
    • “यही बात BJP और RSS को भी समझाएं”, मोहन भागवत के Gen-Z वाले बयान पर अभिजीत दीपके का पलटवार
    • धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
    • कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
    • सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की तारीफ में पेंट कराई बस, तमिलनाडु से कर्नाटक पहुंची तो पुलिस ने की जब्त
    मुख्य समाचार

    अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की तारीफ में पेंट कराई बस, तमिलनाडु से कर्नाटक पहुंची तो पुलिस ने की जब्त

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु : कर्नाटक के चिकमंगलुरु में एक निजी बस पर भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम का महिमामंडन करने वाला संदेश लिखा पाए जाने के बाद पुलिस ने बस को जब्त कर लिया तथा उसके चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला 26 मार्च को तब सामने आया जब तमिलनाडु पंजीकरण संख्या वाला वाहन कॉलेज के भ्रमण कार्यक्रम से लौट रहे 48 छात्रों को लेकर चिकमगलुरु जिले से गुजर रहा था।

    प्राथमिकी के अनुसार, बसवनहल्ली थाने की एक पुलिस टीम को दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि एक निजी वाहन पर दाऊद का महिमामंडन करने वाले संदेश प्रदर्शित किए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोयंबटूर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र उत्तर कन्नड़ जिले के दांडेली की यात्रा से लौट रहे थे। बस एक ट्रैवल एजेंसी द्वारा संचालित की जा रही थी।

    बस के मालिक को किया तलब

    बस को जब्त कर थाने ले जाया गया और छात्रों की आगे की यात्रा के लिए एक वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था की गई। चालक को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की गई। कोयंबटूर में रहने वाले वाहन मालिक को जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है। पुलिस वाहन पर लिखे संदेशों के पीछे के कारण की जांच कर रही है।

    अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 197(1) (राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक कथन) के तहत वाहन के चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच की जारी है।

    बस में लिखे थे ऐसे नारे

    पीएसआई अजरुद्दीन एम.एस. और उनकी टीम को वाहन पर कई भड़काऊ नारे मिले, जिनमें बॉम्बे अंडरवर्ल्ड दाऊद असली डॉन, मुंबई के डी गैंग और असली अपराधी डॉन शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एक घोषित आतंकवादी का महिमामंडन करना सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय अखंडता के लिए खतरा है।

    भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 197(1)(डी) के तहत चालक और मालिक के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है। चालक ने पुलिस को बताया कि उसे स्टिकर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उसे केवल यात्रा के लिए ही किराए पर लिया गया था। कोयंबटूर निवासी मालिक को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। चिकमंगलुरु के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिम्मेदारी का पता लगाने और स्टिकर प्रदर्शित करने के पीछे के इरादे को जानने के लिए जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चलती कार में आग लगने से युवक की जिंदा जलकर मौत, ड्राइविंग सीट पर मिला कंकाल

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि

    August 7, 2026

    थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित

    August 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.