BREKING NEWSराष्ट्रीय

नालंदा के शीतला मंदिर में मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां शीतला मंदिर में अचानक से भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में अब तक करीब आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टरों ने आठ को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों का इलाज जारी है।

बताया जा रहा कि चैत्र मास का अंतिम मंगलवार होने के चलते यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। इस बीच कुछ श्रद्धालु जल्दबाजी में कतार तोड़कर एक के ऊपर एक चढ़ने लगे, जिससे अफरा तफरी मच गई। लोग एक के ऊपर एक गिरते गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव शुरू किया। बता दें कि हर मंगलवार को यहां पूजा करने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस मंगलवार को सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह चौपट दिखी। पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ हुई इसी में किसी कारण भगदड़ मच गई।

Related Articles

Back to top button