Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ पर टोल लगाएगा ईरान, रियाल में देना होगा शुल्क
    अंतर्राष्ट्रीय

    ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ पर टोल लगाएगा ईरान, रियाल में देना होगा शुल्क

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Iran-Isreal – USA War, ईरान पर अमेरिका-इजरायल की सैन्य कार्रवाई का आज 32वां दिन है, लेकिन जंग थमने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। इसी बीच, ईरान की संसदीय सुरक्षा समिति ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रबंधन योजना’को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर टोल (शुल्क) लगाने का प्रावधान शामिल है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस योजना में कई कड़े कदम उठाए गए हैं। इसके तहत, इस जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों को ईरान की मुद्रा ‘रियाल’ में टोल वसूला जाएगा। इस जलमार्ग से अमेरिकी और इजरायली जहाजों के गुजरने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा, उन देशों के जहाजों को भी रोका जाएगा जो ईरान पर एकतरफा प्रतिबंधों का समर्थन करते हैं।

    ईरान के इस कदम से चिंता बढ़ना तय

    ईरान का यह कदम अमेरिका-इजरायल के साथ ही साथ दुनिया भर के देशों के लिए चिंता का विषय है। इस कदम से होर्मुज स्ट्रेट पर ईरानी नियंत्रण स्थापित किए जाने का संकेत मिलता है।

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की प्रतिक्रिया

    इससे पहले होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई थी। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा था कि अमेरिका जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर से नियंत्रण हासिल करेगा ताकि ‘नौवहन की स्वतंत्रता’ (Freedom of Navigation) सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने संकेत दिया कि इसके लिए अमेरिकी या बहुराष्ट्रीय सैन्य एस्कॉर्ट का उपयोग किया जा सकता है। वहीं, अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रूथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि यदि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत व्यापार के लिए नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों, तेल के कुओं और खार्ग द्वीप (Kharg Island) को पूरी तरह तबाह कर देगा।

    होर्मुज स्ट्रेट को खोलने में अब तक अमेरिका विफल

    अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट को अब तक खोलने को लेकर विफल रहा है। इसके चलते कई देशों को ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ रहा है, वहीं तेल और गैस की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र महासचिव के अनुरोध के बाद ईरान ने भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान को इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से गुजरने की इजाजत दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला Ethel ने मनाया 117वां जन्मदिन के बाद लंबी जिंदगी और खुशी का बताया सीक्रेट

    August 22, 2026

    ब्रिटेन में पकड़ा गया रूसी तेल टैंकर, भारतीय कैप्टन पर लगा आरोप, पत्नी रोकर बोली–पति को बनाया गया बलि का बकरा

    August 22, 2026

    आखिर कौन है यह 30 साल का नौजवान जिसने इस साल की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डील, खरीदा 670 करोड़ का महल…

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.