Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश,छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
    • मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती
    • NLSIU में CJI सूर्यकांत और BCI चेयरमैन मनन कुमार के दौरे पर विवाद, 702 छात्रों ने जताया विरोध
    • ‘वंदे मातरम’ विवाद, सोनिया गांधी माफी मांगें, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी की मांग
    • अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री श्री साय
    • स्वतंत्रता दिवस पर बागोदरा पुलिस का एक्शन, 7164 शराब की बोतलें जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»इज़रायल ने शांति समझौता का उलंघ्घन कर लेबनान पर किया हमला, 16 लोगों की ली जान
    अंतर्राष्ट्रीय

    इज़रायल ने शांति समझौता का उलंघ्घन कर लेबनान पर किया हमला, 16 लोगों की ली जान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इज़रायल (Israel) और लेबनान (Lebanon) के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) के बीच जंग जारी है। 2 मार्च से इज़रायली सेना ने साउथ लेबनान में हमलों का सिलसिला तेज़ कर दिया था, जो रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इज़रायली सेना की कार्रवाई की वजह से साउथ लेबनान में तबाही मच चुकी है। आज एक बार फिर इज़रायली सेना ने साउथ लेबनान पर हमले करते हुए हाहाकार मचा दिया।

    16 लोगों की हुई मौत

    लेबनान की न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार साउथ लेबनान के नबातीह ज़िले में इज़रायली सेना ने हवाई हमलों और तोपखाने से गोलाबारी करते हुए तबाही मचा दी। इज़रायली हमलों में 16 लोगों की मौत हो गई।

    कई लोग घायल और लापता

    इज़रायली हमलों के बाद नबातीह ज़िले में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल और मेडिकल शिविरों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

    अन्य इलाकों पर भी किए हमले

    लेबनान की न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार नबातीह शहर के साथ-साथ कफर जौज और आस-पास के कई कस्बों, जिनमें कफर रेमन और ज़ेबदीन शामिल हैं, में इज़रायली सेना ने गोलाबारी की। इसके बाद कफ़र तिबनित और रायहान हाइट्स में इज़रायली सेना ने हवाई हमले किए।

    ट्रंप के आदेश की इज़रायल को नहीं परवाह

    इज़रायल को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आदेश की भी परवाह नहीं है। ट्रंप कई बार इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) को लेबनान पर हमले रोकने के लिए कह चुके हैं। दो बार तो ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू को लताड़ भी लगाई है। ट्रंप का मानना है कि इज़रायल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए लेबनान में बड़े लेवल पर हमले करना सही नहीं है, क्योंकि इन हमलों से जान-माल का भारी नुकसान होता है। लेबनान के मामले पर ट्रंप और नेतन्याहू के बीच अनबन चल रही है, लेकिन इसके बावजूद इज़रायली सेना के हमले जारी हैं।

    सीज़फायर का नहीं हो रहा कोई असर

    इज़रायल ने 2 मार्च से लेबनान पर हमले तेज़ कर दिए थे। इन हमलों को रोकने के लिए ट्रंप की मध्यस्थता में 16 अप्रैल को पहली बार दोनों देशों में 10 दिन का सीज़फायर हुआ, लेकिन जंग नहीं रुकी। इसकी डेडलाइन खत्म होने के बाद सीज़फायर को 3 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया था, लेकिन फिर भी जंग जारी रही। 15 मई को एक बार फिर दोनों देशों के बीच 45 दिन के सीज़फायर की सहमति बनी, लेकिन जंग खत्म नहीं हुई। 3 जून को एक बार फिर सीज़फायर पर सहमति बनी, लेकिन अभी भी इज़रायल के हमले जारी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जिम्बाब्वे नाव हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 70 के पार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक सच

    August 16, 2026

    भारत को धमकी, घर में घमासान: पानी की एक-एक बूंद को शहबाज ने बताया ‘रेड लाइन’

    August 14, 2026

    5 सेकंड में पकड़ी 800 किमी/घंटा की रफ्तार, चीन की ट्रेन ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड…

    August 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.