Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»डुअल इनवर्टर एसी? नार्मल इन्वर्टर एसी से ये कितना अलग
    तकनीकी

    डुअल इनवर्टर एसी? नार्मल इन्वर्टर एसी से ये कितना अलग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Dual Inverter AC: गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है. ऐसे में एसी की मांग भी बढ़ जाती है. लेकिन मार्केट में अभी ढेर सारे टेक्निकल शब्द सुनने को मिल रहे हैं. जैसे कि इन्वर्टर AC और डुअल इन्वर्टर AC. और इसी वजह से ये थोड़ा कन्फ्यूजन हो जाता है कि आखिर कौन सा लेना सही रहेगा. चिंता मत कीजिए, हम इसे आपके लिए आसान बना देते हैं. आइए जानते हैं आखिर ये दोनों कैसे अलग हैं और आपके लिए कौन सा बेहतर ऑप्शन होगा?

    डुअल इनवर्टर एसी क्या है?

    डुअल इनवर्टर एसी नॉर्मल एसी से थोड़ा अलग होते हैं. डुअल इनवर्टर एसी में ट्विन रोटरी कंप्रेसर होता है. यानी इसमें दो कंप्रेशन चेंबर हैं. इसका फायदा ये है कि ये एसी जल्दी ठंडक देता है, कम बिजली खपत करता है, और शांत तरीके से काम करता है.

    इतना ही नहीं, ये एसी अपनी स्पीड और RPM को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकता है. मतलब जब कम ठंडक चाहिए तो धीरे चलेगा, और जब ज्यादा चाहिए तो तेज चलेगा. इस वैरिएबल स्पीड फीचर की वजह से ये और भी एनर्जी एफिशिएंट बन जाता है.

    अलग क्या है?

    अब सवाल यह है कि ड्यूल इन्वर्टर एसी और नॉर्मल एसी में फर्क क्या है? सबसे बड़ा फर्क आता है कंप्रेसर के काम करने के तरीके में. नॉर्मल एसी में कंप्रेसर बार-बार ऑन-ऑफ होता रहता है. जैसे ही कमरे का टेम्परेचर सेट लिमिट तक पहुंचता है, ये बंद हो जाता है, और जैसे ही फिर से गर्मी बढ़ती है, चालू हो जाता है. ये लगातार ऑन-ऑफ होने वाला साइकिल ना सिर्फ कूलिंग स्थिर नहीं रहती और बिजली का बिल भी ज्यादा आता है.

    डुअल इन्वर्टर एयर कंडीशनर थोड़ा अलग ही तरीका अपनाते हैं. इसमें कम्प्रेसर लगातार चलता रहता है, और उसकी स्पीड कमरे के टेम्परेचर के हिसाब से एडजस्ट होती रहती है. इसका मतलब है कि आपको लगातार कूलिंग मिलती रहती है, बिना बार-बार ऑन-ऑफ होने की झंझट के. इसके साथ ही एक मैकेनिकल फायदा भी है. डुअल रोटरी टेक्नोलॉजी में लोड दोनों रोटर्स में बांट दिया जाता है. यानी पूरा भार सिर्फ एक रोटर पर नहीं पड़ता, जैसे नॉर्मल कम्प्रेसरों में होता है. इससे कम्प्रेसर ज्यादा एफिशिएंटली काम करता है, खासकर जब बाहर का मौसम बहुत गर्म या ठंडा हो.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ये 5 प्राइवेट Email सर्विस आपकी Privacy रखेंगी सुरक्षित

    August 1, 2026

    Lyne ने लांच किया नया 50W वायरलेस स्पीकर

    July 31, 2026

    घड़ी ने खुद समझा खतरा मौत के मुंह से खींच लाई Apple Watch : शख्स के गिरते ही खुद बुलाया एम्बुलेंस, पढ़े पूरी खबर…

    July 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.