Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»केजरीवाल ने गुजरात CM से मिलने का मांगा समय
    मुख्य समाचार

    केजरीवाल ने गुजरात CM से मिलने का मांगा समय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा कि गुजरात में पंचायत और नगर पालिका चुनावों से पहले उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बड़े पैमाने पर अवैध रूप से गिरफ्तार किया जा रहा है.

    केजरीवाल के अनुसार, अब तक 160 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है. आगे भी दस हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार करने की योजना बनाई जा रही है. इन्हीं सब बातों को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है.

    आप की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गई है बीजेपी- केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल ने यह भी लिखा कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी बुरी तरह बौखला गई है. केजरीवाल ने कहा कि इस तरह की गिरफ्तारियां और कथित ‘गुंडागर्दी’ को गुजरात की जनता स्वीकार नहीं करेगी और आने वाले समय में लोग इसका जवाब देंगे. इस बीच उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है. उनका कहना है कि वह इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री से सीधे बातचीत करना चाहते हैं और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की स्थिति को उनके सामने रखना चाहते हैं.

    आरोपों के बाद गर्म हुआ राजनीतिक माहौल

    आम आदमी पार्टी की ओर से लगाए गए इन आरोपों के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. वहीं, इन आरोपों पर अब तक सरकार या बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. इस मुद्दे को लेकर राज्य की राजनीति में तनाव बढ़ता दिख रहा है और आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    August 21, 2026

    युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    August 21, 2026

    घर के आंगन से 3 साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, इलाज के दौरान मौत

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.