Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ दी गवाही बहुओं के साथ दुराचार के मामले में दिलवाई कठोर सजा…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात
    • रोहित कुमार वर्मा बने अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष
    • विश्व स्वास्थ्य दिवस : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • युद्ध ने बढाई निवेशकों की चिंता, शेयर बाजार में दिखी गिरावट, ऑयल-गैस में अधिक बिकवाली
    • बंगाल में 90 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम वोट लिस्ट से हटे,  जिलावार आंकड़े आए सामने
    • बिजनेसमैन के बेटे ने बाइक को मारी टक्कर, 23 वर्षीय महिला की मौत,1 गंभीर रूप से घायल
    • कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पिता-पुत्र की हत्या मामले में कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई मौत की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की जताई संभावना…  
    मौसम

    मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की जताई संभावना…  

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले पांच दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा।

    बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में पेड़ों, होर्डिंग्स और कमजोर संरचनाओं के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के संकेत हैं।

    दक्षिण छत्तीसगढ़ के इलाकों में अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यहां मौसम अपेक्षाकृत स्थिर बना रह सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई।

    पेंड्रारोड में 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं दुर्ग में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। गरज-चमक के समय खुले स्थानों पर न जाएं, तेज हवा के दौरान सुरक्षित जगह पर रहें और पेड़ों व बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। वहीं बारिश और तेज हवाओं का असर खेती पर भी पड़ सकता है। खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका को देखते हुए किसानों को जरूरी सावधानी बरतने और सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात

    April 7, 2026

    रोहित कुमार वर्मा बने अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष

    April 7, 2026

    विश्व स्वास्थ्य दिवस : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    April 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.