Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»नई Burgman Street 125 भारत में हुई लॉन्च, जाने नए फीचर्स और कीमत
    तकनीकी

    नई Burgman Street 125 भारत में हुई लॉन्च, जाने नए फीचर्स और कीमत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत के स्कूटर बाजार में एक और मैक्सी-स्कूटर अपने नए अपडेट के साथ जुड़ गया है। भारत में मैक्सी स्कूटर को लेकर लोगों की दिलचस्पी हमेशा बनी रहती है। इसको देखते हुए सुजुकी कंपनी ने अपनी लोकप्रिय स्कूटर बर्गमैन स्ट्रीट 125 की दूसरी जनरेशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। लॉन्च हुई नई Burgman Street 125 का भारत में बिकना 8 अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगा।

    कीमत और वेरिएंट

    इस नए स्कूटर की शुरुआती कीमत 1,01,944 रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। यह कीमत दिल्ली के शोरूम के हिसाब से है, अलग-अलग शहर में कीमतों में बदलाव संभव है। यह शुरूआती कीमत बर्गमैन के राइड कनेक्ट एडिशन के लिए है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट राइड कनेक्ट टीएफटी एडिशन की कीमत 1,13,220 रुपये है। कंपनी ने इस स्कूटर को अलग-अलग कलर में पेश किया है।

    डिजाइन में क्या नया

    इस बार स्कूटर के डिजाइन कई बदलाव देखने को मिल रहे है। सुजुकी ने अपने इस स्कूटर का मैक्सी-स्टाइल बरकरार रखते हुए इसे ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश की है। कंपनी का दावा है कि इंजन में लो और मिड-रेंज परफॉर्मेंस बेहतर की गई है, जिससे स्कूटर का माइलेज बेहतर होने की उम्मीद है। इसमें और भी काम के स्पेक्स जोड़ें गए है-

    • स्प्लिट एलईडी हेडलैंप
    • एलईडी इंडिकेटर्स
    • अपडेटेड टेल लाइट
    • स्मोक्ड विंडस्क्रीन
    • नया एग्जॉस्ट डिजाइन (पहले से ज्यादा मॉडर्न लुक के साथ)
    • 124 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन, एयर-कूल्ड इंजन
    • 8.2 बीएचपी की पावर और 10.2 एनएम का टॉर्क

    फीचर्स और टेक्नोलॉजी

    इस स्कूटर लोगों की जरूरतों को देखते हुए कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें 24.6 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इस स्कूटर के टॉप वेरिएंट में 4.2 इंच का टीएफटी डिस्प्ले और कीलेस इग्निशन सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इजी स्टार्ट सिस्टम, साइड-स्टैंड इंटरलॉक और वाटर-रेसिस्टेंट स्विच जैसे फीचर्स भी दिए गए है। स्कूटर में लंबी सीट दी गई है, साथ ही फ्लेक्सिबल फुटबोर्ड और फ्रंट फुटरेस्ट भी मिलता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ये 5 प्राइवेट Email सर्विस आपकी Privacy रखेंगी सुरक्षित

    August 1, 2026

    Lyne ने लांच किया नया 50W वायरलेस स्पीकर

    July 31, 2026

    घड़ी ने खुद समझा खतरा मौत के मुंह से खींच लाई Apple Watch : शख्स के गिरते ही खुद बुलाया एम्बुलेंस, पढ़े पूरी खबर…

    July 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.