BREKING NEWSराष्ट्रीय

केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली: नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत, कई लोग जख्मी…

केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के दादरा क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण हादसा हुआ है। दादरा क्षेत्र के इंडस्ट्रियल यूनिट में एक नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों के मौत की खबर सामने आई है, जबकि 6 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूँज दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत फैल गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुँची। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया कि ब्लास्ट क्यों हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुजरात के वलसाड से फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की विशेष टीम बुलाई गई है। विशेषज्ञों की यह टीम विस्फोट के तकनीकी कारणों और सुरक्षा में हुई चूक की बारीकी से जांच करेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ पाएगी।

Related Articles

Back to top button