छत्तीसगढ़रायपुर

खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डाल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट में लगी आग, गार्ड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…

रायपुर -खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डाल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट में शनिवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग अपार्टमेंट की लिफ्ट में लगी, जिससे धुआं तेजी से पूरे परिसर में फैल गया।

घटना के समय कई लोग अपने घरों में मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट से पहले धुआं निकलता दिखा, जिसके बाद कुछ ही देर में आग भड़क उठी।

मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए रहवासियों को तुरंत सतर्क किया और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। गार्ड और स्थानीय लोगों ने मिलकर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पा लिया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी हद तक नियंत्रित की जा चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि लिफ्ट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button