Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बड़ी जिम्मेदारी: चंद्रशेखर वर्मा बने अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश मुख्य संरक्षक
    छत्तीसगढ़

    बड़ी जिम्मेदारी: चंद्रशेखर वर्मा बने अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश मुख्य संरक्षक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कवर्धा/रायपुर: 132 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को समेटे ‘अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा’ ने संगठन की मजबूती के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार की सहमति से चंद्रशेखर वर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश का ‘मुख्य संरक्षक’ नियुक्त किया है।

    समाज के प्रति उनके लंबे समर्पण, अटूट निष्ठा और सांगठनिक कौशल को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में 132 साल पुरानी यह प्रतिष्ठित संस्था नई ऊंचाइयों को छुएगी।

    RSS से लेकर विश्व हिंदू परिषद तक: लंबा रहा है सांगठनिक सफर

    समाजिक दायित्व संभालने से पहले चंद्रशेखर वर्मा का सार्वजनिक जीवन बेहद प्रभावशाली रहा है। उनके अनुभव की फेहरिस्त काफी लंबी है:

    • RSS प्रचारक: 1985 से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक के रूप में सेवा की।
    • जिला व विभाग कार्यवाह: 1992 से 2007 तक राजनांदगांव और अन्य जिलों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे।
    • प्रांत कार्यवाह: 2007 से 2020 तक सह-प्रांत और प्रांत कार्यवाह जैसे उच्च पदों का निर्वहन किया।
    • विश्व हिंदू परिषद: जुलाई 2020 से फरवरी 2024 तक प्रांत कार्याध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे।
    • वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे ‘क्षेत्र मंदिर अर्चक पुरोहित आयाम प्रमुख’ (मध्य क्षेत्र, भोपाल) की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

    बहुआयामी व्यक्तित्व: खेती और उद्योग में भी पहचान

    चंद्रशेखर वर्मा न केवल एक कुशल संगठनकर्ता हैं, बल्कि एक मेहनतकश व्यक्तित्व के धनी भी हैं। वे खेती और व्यापार से गहराई से जुड़े हैं और वर्तमान में गुड़ उद्योग का सफल संचालन कर रहे हैं। उनकी ईमानदारी और कार्यशैली समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

    शुभकामनाओं का लगा तांता

    132 साल पुराने इस समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से:

    अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ जयप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव अंबिका चंद्रवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व राज्य मंत्री) पूनम चंद्राकर, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कश्यप,प्रदेश सचिव स्वाति कौशिक , प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम वर्मा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष रेवती चंद्रा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश सचिव वतन चंद्राकर,बलौदाबजार जिलाध्यक्ष डोमन वर्मा, मुंगेली जिला अध्यक्ष विद्यानंद चंद्राकर,बिलासपुर जिला अध्यक्ष राजीव रतन सिंह महासमुंद जिला अध्यक्ष द्रोण चंद्राकर, कवर्धा जिला अध्यक्ष मुरली चंद्राकर, कवर्धा युवा संगठन के जिला अध्यक्ष रामगोपाल वर्मा, कवर्धा जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सदभावना वर्मा, युवा संगठन महासमुंद जिला अध्यक्ष प्रांशु चंद्राकर, बेमेतरा जिला युवा अध्यक्ष प्रज्जवल वर्मा, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि ने चंद्रशेखर वर्मा को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश के मुख्य संरक्षक बनने पर बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…

    August 22, 2026

    जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल

    August 22, 2026

    बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…

    August 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.