Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»कटिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद इलाके में भारी उग्रता और हिंसा पुलिस टीम पर हमला…
    राष्ट्रीय

    कटिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद इलाके में भारी उग्रता और हिंसा पुलिस टीम पर हमला…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार – कटिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद जनाक्रोश ज्वालामुखी बनकर फूट पड़ा है. घटना के बाद इलाके में हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और एक पुलिसकर्मी की राइफल तक छीन ली. देखते ही देखते पूरा क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

    बीच सड़क पर आगजनी और जोरदार प्रदर्शन

    इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शिखर चौधरी ने बड़ी कार्रवाई की है; फलका थाना प्रभारी रवि कुमार राय और जांच अधिकारी कुंदन पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. ग्रामीणों ने फलका बाजार को पूरी तरह बंद कराकर बीच सड़क पर आगजनी और जोरदार प्रदर्शन किया. हालात तब और बिगड़ गए जब मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया.

    उग्र ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला बोल दिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इस हिंसक झड़प के दौरान भीड़ ने एक पुलिसकर्मी की राइफल भी छीन ली. इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

    राइफल के साथ युवक का वीडियो वायरल

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस सनसनीखेज वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नीले रंग की शर्ट पहने एक युवक पुलिस की राइफल को अपने हाथों से मजबूती से दबाए हुए बेखौफ आगे बढ़ रहा है. घटना के दौरान मौके पर मौजूद भीड़ का आक्रोश चरम पर था. वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है—’ई बिहारी के पॉवर देखें…’

    परिजनों का आरोप है कि जिस व्यक्ति की बाइक चोरी हुई थी, उसने पहचान के दौरान राकेश को नहीं पहचाना, इसके बावजूद पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा. आरोप है कि थाने में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. पुलिस ने परिजनों को उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी. लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी. मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा.

    डीएसपी ने क्या बताया?

    डीएसपी रंजन सिंह ने बताया कि राकेश यादव थाने में सुसाइड कर लिया, इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर फलका थाना प्रभारी रवि कुमार राय और इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर कुंदन पटेल को सस्पेंड कर दिया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास

    August 5, 2026

    अनुच्छेद 370 हटने के सात वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा

    August 5, 2026

    मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.