Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय दिल्ली के 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल
    • कई जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग द्वारा 708 करोड़ स्वीकृत
    • आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी: मुख्य सचिव
    • आतंकी लिंक, जम्मू-कश्मीर में 2 सरकारी  कर्मचारी बर्खास्त
    • आर्थिक अनियमितता, कमलनाथ के करीबी टीकमगढ़ नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पद से हटाए गए
    • स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए हमलावरों ने फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी
    • मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर नर्सिंग छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
    • बेमौसम बारिश से नुकसान का 24 घंटे में किसानों को दिया जाए मुआवजा-CM योगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»नारायणपुर: शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप के पलटने से दो महिलाओं की मौत…
    छत्तीसगढ़

    नारायणपुर: शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप के पलटने से दो महिलाओं की मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नारायणपुर-शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीणों की खुशियां मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मातम में बदल गईं। घोटिया चौकी क्षेत्र के ढाबामारी मोड़ पर ग्रामीणों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। पिकअप में सवार लोग सडक़ किनारे और आसपास जा गिरे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

    शादी से लौट रहे थे ग्रामीण

    जानकारी के अनुसार, सिरिसगुड़ा गांव के ग्रामीण नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड अंतर्गत रेंगाबेड़ा गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंगलवार सुबह सभी लोग एक ही पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन में करीब 40 लोग सवार थे। सुबह लगभग 7 बजे, जैसे ही पिकअप ढाबामारी मोड़ के पास पहुंची, चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सडक़ पर पलट गई।

    घायलों को अस्पतालों में कराया गया भर्ती

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को पहले लोहंडीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को महारानी अस्पताल और गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल (मेकाज) रेफर किया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

    दो महिलाओं की मौके पर मौत, गांव में शोक

    इस दर्दनाक हादसे में पिकअप के नीचे दबने से सुलो मंडावी (45) और मिटको मंडावी (50) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों महिलाएं एक ही गांव की निवासी थीं। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और खुशियों का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया।

    हादसा इतना भीषण कि लोग दूर जा गिरे

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर संतुलन बिगड़ते ही वाहन पलट गया। हादसे के दौरान वाहन में बैठे लोग इधर-उधर जा गिरे, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। कुछ लोग वाहन के नीचे भी दब गए थे, जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

    पिकअप में सफर बना जानलेवा

    ग्रामीण इलाकों में शादी-ब्याह और अन्य आयोजनों के दौरान मालवाहक वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर सफर कराने की परंपरा अब भी जारी है। यही लापरवाही कई बार दर्दनाक हादसों का कारण बनती है। मंगलवार का यह हादसा भी एक बार फिर यात्री सुरक्षा और परिवहन नियमों की अनदेखी को उजागर कर गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कई जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग द्वारा 708 करोड़ स्वीकृत

    April 8, 2026

    आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी: मुख्य सचिव

    April 8, 2026

    30 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना…

    April 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.