Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या DMK-कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं, तमिलनाडु में नहीं उतरे राहुल, पुडुचेरी के प्रचार में दिखी दूरियां
    • हरियाणा की महिला टूरिस्ट का हंगामा गंगा किनारे पी रही थी शराब पुलिस ने रोका तो बोली- ‘तुम्हारी रोजी‑रोटी हम पर्यटकों से चलती है’
    • LPG सिलेंडर की लेट डिलीवरी और ओटीपी ने तीन दिन से कुएं में फंसे बुजुर्ग की बचाई जान
    • बिजली जीवन का अहम अंग, इसकी साइबर सुरक्षा के प्रति अलर्ट रहना आवश्यक – एमडी श्री शुक्ला
    • असम,पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में NDA सरकार होने से बंद हो जाएगी घुसपैठ, गृह मंत्री
    • विदेश मंत्री एस जयशंकर भूले नाम तो गुस्सा हो गईं पूर्व DGP आर श्रीलेखा
    • बंगाल में ममता की नींद उड़ाएंगे ओवैसी
    • कॉमनवेल्थ गेम्स 2030, खेल स्थलों को देखने के लिए गुजरात पहुंची CWG स्पोर्ट टीम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»वैशाख में कब मनाई जाएगी सीता नवमी? तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
    धर्म आस्था

    वैशाख में कब मनाई जाएगी सीता नवमी? तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Sita Navami 2026: सीता नवमी को जानकी जयंती के नाम से भी जाना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को माता सीता का प्राकट्य हुआ था. इसलिए हर साल इस तिथि को माता सीता का जन्मोत्सव मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन माता सीता की आराधना और व्रत करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है.

    सीता नवमी 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, साल 2026 में सीता नवमी 25 अप्रैल, शनिवार को मनाई जाएगी.

    • नवमी तिथि प्रारंभ: 24 अप्रैल 2026 को शाम 07:21 बजे से.
    • नवमी तिथि समाप्त: 25 अप्रैल 2026 को शाम 06:27 बजे तक.
    • पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त (मध्याह्न): उदया तिथि के अनुसार 25 अप्रैल को सुबह 10:58 बजे से दोपहर 01:34 बजे तक.

    माता सीता की आराधना का महत्व

    माता सीता को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत करता है, उसे 16 प्रकार के महादानों के समान फल प्राप्त होता है और जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है. माता सीता को त्याग, धैर्य और समर्पण की प्रतिमूर्ति माना जाता है. उनकी पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में मानसिक शांति और धैर्य का आगमन होता है.

    जानकी जयंती पूजा विधि 

    • सुबह जल्दी स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें.
    • चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर प्रभु श्री राम और माता सीता की प्रतिमा स्थापित करें.
    • माता सीता को सुहाग सामग्री जैसे -चुनरी, बिंदी, चूड़ियां और सिंदूर अर्पित करें.
    • धूप-दीप जलाकर ‘ॐ श्री सीतायै नमः’ मंत्र का जाप करें.
    • इस दिन रामचरितमानस या सुंदरकांड का पाठ जरूर करें.
    • माता सीता मां धरती की पुत्री मानी जाती  हैं, इसलिए इस दिन धरती माता और हल का पूजन भी अवश्य करें.
    • सात्विक मिष्ठान का भोग लगाएं और अंत में आरती करें.
    • पूजा के बाद गरीबों को अन्न, वस्त्र व जल का दान करें और कन्याओं को भोजन कराएं.

    (यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और मान्यताओ पर आधारित है।)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    वैशाख मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में करें ये वास्तु उपाय, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

    April 7, 2026

    30 साल बाद एक साथ 4 ग्रहों की युति, जानें पूरा प्रभाव और उपाय

    April 6, 2026

    अक्षय तृतीया पर इन चीजों की खरीदारी से बचें

    April 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.