Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी आतंकवादी, मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु में खड़ी की कांग्रेस के लिए मुश्किल
    • IAF जवान का परिवार पहलगाम हमले की बरसी से पहले तैयार कर रहा स्मारक..
    • झारखंड के तीन डैमों पर खुलेंगे 5 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट…
    • क्या आप जानते हैं बहुत से लोग AC वाले कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखते हैं जान लें कारण और रखने का तरीका…
    • दंतेवाड़ा में तैयारियां जोरों पर, आएंगे सचिन तेंदुलकर : 22 को करेंगे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन,मड्डाराम के साथ खेलेंगे ‘क्रिकेट…
    • शादी में अनजान मेहमान से रहे सावधान सूट बूट में आए शातिर चोर उड़ा ले गए 5 लाख से भरा बैग…
    •  कार से टक्कर के बाद दूर जा गिरी स्कूटी…
    • तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत, दूसरा गंभीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»वैशाख मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में करें ये वास्तु उपाय, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
    धर्म आस्था

    वैशाख मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में करें ये वास्तु उपाय, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Masik Krishna Janmashtami 2026: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है. साल 2026 में वैशाख महीने की यह तिथि 9 अप्रैल, गुरुवार को पड़ रही है. इस दिन भक्त विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की आराधना करते हैं और व्रत रखते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, पर्व के शुरू होने से पहले यदि घर में कुछ वास्तु बदलाव और उपाय किए जाएं तो यह बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

    ईशान कोण की सफाई और पूजा

    घर की उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) को देवताओं का स्थान माना जाता है. वैशाख मासिक जन्माष्टमी से पहले इस कोने को अच्छी तरह साफ करें. यहां लड्डू गोपाल की तस्वीर या मूर्ति रखें. वास्तु के अनुसार, इस दिशा में सफाई रखने से घर के मुखिया की आय में वृद्धि होती है.

    मोर पंख का चमत्कारी उपाय

    वास्तु शास्त्र में मोर पंख को नकारात्मक ऊर्जा दूर करने वाला माना गया है. जन्माष्टमी की सुबह घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाएँ. इससे घर में ‘वास्तु दोष’ खत्म होता है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है.

    तुलसी के पास जलाएं घी का दीपक

    वैशाख का महीना गर्मी की शुरुआत का होता है, ऐसे में घर में लगा तुलसी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा का बड़ा स्रोत है. मासिक जन्माष्टमी की शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएँ और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. यह उपाय कर्ज की स्थिति को सुधारने में मदद करता है.

    गाय और बछड़े की मूर्ति

    यदि आपके काम बार-बार अटक रहे हैं, तो जन्माष्टमी के दिन घर के मंदिर में गाय और बछड़े (कामधेनु) की छोटी प्रतिमा स्थापित करें. इससे घर में अन्न और धन की कभी कमी नहीं होती.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    22 अप्रैल को है स्कंद षष्ठी, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

    April 21, 2026

    चांदी लाएगी खुशहाली, अक्षय तृतीया पर जरूर करें यह काम…

    April 19, 2026

    अक्षय तृतीया है कल, इस दिन क्या करें और क्या न करें?

    April 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.