Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्य सचिव ने लोक सेवा गारंटी की सेवाओं के क्रियान्वन की समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
    • महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी अनिवार्य…
    • मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग,मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल…
    • जहॉ बन्दूकें थीं, अब बहता है पानी- हेटारकसा की बदली तस्वीर
    • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण तय मापदंड और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत-तय मानक के अनुरूप नहीं होने पर बदली जाएंगी साड़ियां
    • जनरेशन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तापविद्युत गृह को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
    • “88 माह का एरियर कब मिलेगा?” — पेंशनरों का सरकार से जवाब-तलब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा:फेल हो गई तो शादी नहीं होगी, छात्र-छात्राओं ने उत्तरपुस्तिका में पास करने लगाई गुहार…
    छत्तीसगढ़

    10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा:फेल हो गई तो शादी नहीं होगी, छात्र-छात्राओं ने उत्तरपुस्तिका में पास करने लगाई गुहार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    CG Board Result: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां जांच रहे शिक्षकों को इस बार छात्रों की ओर से लिखी गई अजीबोगरीब गुहार, प्रार्थनाएं और प्रस्ताव पढ़ने को मिले हैं। जिन्हें देखकर शिक्षक भी हैरान रह गए। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के कुल 2,66,173 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। इस बार काफी कम कॉपियों में छात्रों द्वारा लिखी गई अनोखी मिन्नते की गई हैं। जब छात्र-छात्राएं पास होने के लिए अजीबों गरीब तरीके अपनाते है।

    एक छात्रा अपने उत्तरपुस्तिका में यहां तक लिख दिया कि ‘सर मेरी शादी होने वाली है, फेल हो गई तो शादी नहीं होगी, कृपया मुझे पास कर दीजिए’। वही एक छात्र ने लिखा सर घर की स्थिति ठीक नहीं है मुझे कृपया पास कर दीजिए। एक ने लिखा हनुमानजी के अगर भक्त है तो पास करिए। इस सत्र में 10वीं में 3 लाख 23 हजार 687 छात्र-छात्राएं और 12वीं में 2 लाख 46 हजार 862 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए थे।

    ऐसे लिखी गईं कुछ रोचक बातें

    • नीट की तैयारी कर रहा था, 12वीं के पेपर की तैयारी नहीं कर सका, इसलिए पास कर दें
    • माता कैंसर पीड़ित है, दिन रात उनका ध्यान रखना पड़ता है, कैंसर पीड़ित मम्मी का दिल रखने के लिए पास कर दें।
    • मेरी शादी तय हो चुकी है, गरीब बेटी की शादी न टूटे इसलिए 33 अंक देकर कन्या को आशीर्वाद देने की कृपा करें।
    • हनुमान चालीसा लिखकर – हनुमानजी के अगर भक्त है तो पास करिए नहीं तो हनुमानजी के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।
    • परीक्षा में लड़कों से ज्यादा लड़कियां

    हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षा में सबसे लड़कियां है। हाई स्कूल में जहां इस साल 3 लाख 23 हजार 687 छात्र-छात्राएं और हायर सेकंडरी में 2 लाख 46 हजार 862 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए। जिनमें छात्राओं की संख्या फिर बहुमत में है। इसमें हाई स्कूल में लड़कों से 33892 ज्यादा लड़कियां है। ऐसे ही हायर सेकेंडरी में 36 हजार से ज्यादा लड़कियां है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव ने लोक सेवा गारंटी की सेवाओं के क्रियान्वन की समीक्षा की

    April 10, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

    April 10, 2026

    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी अनिवार्य…

    April 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.