Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»बीजेपी ने संकल्प पत्र में कैसे खोजी TMC की काट, बंगाल के बड़े मुदे
    राष्ट्रीय

    बीजेपी ने संकल्प पत्र में कैसे खोजी TMC की काट, बंगाल के बड़े मुदे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए पूरी ताकत झोंक रही बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में 15 साल से सत्तारूढ़ तृणमृल कांग्रेस की मजबूतियों की काट खोजन की कोशिश है। इसके साथ जिन मुद्दों पर तृणमूल कांग्रेस को असहज किया जा सकता है। ऐसे मुद्दों को संकल्प पत्र में शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में बीजेपी के घोषणपत्र यानी संकल्प पत्र को लांच किया। उन्होंने इस भरोसे का संकल्प पत्र बताया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बंगाल टीएमसी से त्रस्त है। जनता परिवर्तन चाहती है। शाह ने एक बार फिर गृह मंत्री के तौर पर भी बंगाल के लोगों को आश्वस्त किया कि वह घुसपैठ को रोकेंगे। ममता बनर्जी की राज्य में गेमचेंजर रही लक्ष्मी भंडार योजना के जवाब में बीजेपी ने मध्यम और गरीब वर्ग की महिलाओं को 3,000 रुपये प्रति महीने देने का वादा किया है। पश्चिम बंगाल की लक्ष्मी भंडार योजना के तहत वर्तमान में सामान्य श्रेणी की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह और रिजर्व श्रेणी की महिलाओं को 1,700 रुपये प्रति माह की राशि मिलती है। टीएमसी ने सत्ता में वापस लौटने पर इस राशि को बढ़ाने का वादा किया है।

    टीएससी के 10 प्रण Vs बीजेपी संकल्प पत्र

    तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो की 10 प्रतिज्ञाओं में महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं को रोजगार और बेरोजगार रहने तक मासिक भत्ता, सभी को पक्का घर, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, दरवाजे पर स्वास्थ्य सुविधाएं, किसानों को सहायता, सात नए जिले बनाने के साथ पाइन से पीने का पानी उपलब्ध कराने और समुदायिक विकास के लिए पाचं नए डेवलमेंट बोर्ड बनाने का ऐलान किया था। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को तीन हजार रुपये महीना देने का वादा किया है। इसके उन्होंने बीजेपी के संकल्प पत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोर्ड (UCC) को 6 महीने में लागू करने का वादा करके बड़ा दांव खेला है। टीएमसी इस मुद्दे पर खामोश है। वह यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध करती आई है।

    संकल्प पत्र में टीएमसी को किया टारगेट

    बीजेपी ने बेहद रणनीतिक तौर पर संकल्प पत्र में न सिर्फ लुभावने वादे किए हैं बल्कि होमवर्क के साथ संकल्प पत्र के जरिए टीएमसी को घेरने की कोशिश की है। घुसपैठियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के साथ-साथ सरकार बनने के अगले 45 दिनों में सातवां वेतन आयोग लागू करने का बड़ा ऐलान किया है। बीजेपी ने आयुष्मान भारत जैसी सभी केंद्रीय योजनाओं को लागू करने की बात कही है। बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए ‘वंदे मातरम संग्रहालय’ बनाने का ऐलान किया है।

    ममता के महिला कार्ड पर प्रहार

    इतना ही नहीं बीजेपी ने ममता बनर्जी के महिला कार्ड को कमजोर करने के लिए राज्य पुलिस सहित बंगाल सरकार की सभी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया है। इसके अलावा राज्य में बेरोजगारी को मुद्दा बना रही बीजेपी ने बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसी प्रकार से PM किसान योजना के तहत, केंद्र की 6,000 रुपये की सालाना मदद के अलावा बंगाल सरकार भी 3,000 रुपये का योगदान देगी। ऐसा वादा संकल्प पत्र में किया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग 23 और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास

    August 5, 2026

    अनुच्छेद 370 हटने के सात वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा

    August 5, 2026

    मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.