Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    • मशहूर हस्तियां पोलिंग बूथ पर आईं नजर,असम चुनाव में लाइमलाइट ले गई बीजेपी नेता की पत्नी…
    • तहसील कार्यालय बेमेतरा द्वारा आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर में 118 आवेदन प्राप्त, 96 का मौके पर निराकरण…
    • राष्ट्रव्यापी अभियान माय भारत बजट क्वेस्ट 2026′ के समापन में शामिल होगा रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे शामिल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन
    • केरल के पलक्कड़ से आई छात्रा श्रीनंदा  कर्नाटक में ट्रैकिंग के दौरान चंद्रद्रोणा पहाड़ी से गायब हुई, 3 दिन बाद 2000 फीट गहरी खाई से मिला शव
    • कारगिल युद्ध मे 16000 फीट पर फहराया था तिरंगा, ‘लद्दाख के शेर’ महावीर चक्र विजेता कर्नल सोनम वांगचुक का निधन
    • पवन खेड़ा को बड़ी राहत, तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी एक सप्ताह की अग्रिम जमानत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»वृंदावन में यमुना में मोटर बोट पलटने से पंजाब के 32 श्रद्धालु डूबे; 9 शव निकाले
    राष्ट्रीय

    वृंदावन में यमुना में मोटर बोट पलटने से पंजाब के 32 श्रद्धालु डूबे; 9 शव निकाले

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा। वृंदावन में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ है। पंजाब के श्रद्धालुओं का जत्था यमुना में घूमने के लिए मोटर बोट पर सवार हुआ था। यह बोट असंतुलित होकर पलट गई। नौ श्रद्धालुओं के शव निकाले जा चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है।

    मांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर मोटर बोट पलट गई। इसमें पंजाब के मोंगा, मुक्तेश्वर और लुधियाना से आए कुल 32 लोग सवार थे। इनके जत्थे में करीब 150 लोग शुक्रवार सुबह नौ बजे वृंदावन पहुंचे थे।

    सुबह निधिवन के दर्शन करने के बाद सभी लोग यमुना में पर्यटन के लिए निकले थे।। वृंदावन के केशीघाट पर सभी मोटर बोट पर सवार हुए। मांट थाना क्षेत्र में बने पैंटून पुल से मोटर बोट टकरा कर पलट गई। सभी 32 लोग डूब गए। इनमें से नौ के शव निकाले गए।

    दस लोग सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। गोताखोर लगातार डूबे लोगों को यमुना में खोज रहे हैं। घाट पर अफरा तफरी मची हुई है। लोग बचाने के लिए चिल्ला रहे हैं। पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कराया है। 

    कई एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई है। गोताखोर श्रद्धालुओं को बाहर निकालने में जुटे हैं।घटनास्थल पर जागरण टीम में विनीत मिश्र व विपिन पाराशर मौजूद हैं। शाम साढ़े चार बजे तक नौ श्रद्धालुओें के शव निकाले जा चुके थे।

    जबकि जीवित निकले लोगों को लगातार एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जा रहा है। घटनास्थल पर बचाव कार्य में तेजी लाने को सेना की टीम भी बुला ली गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कारगिल युद्ध मे 16000 फीट पर फहराया था तिरंगा, ‘लद्दाख के शेर’ महावीर चक्र विजेता कर्नल सोनम वांगचुक का निधन

    April 10, 2026

    हुमायूं कबीर के 2 हजार करोड़ वाले स्टिंग पर अमित शाह ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

    April 10, 2026

    बीजेपी ने संकल्प पत्र में कैसे खोजी TMC की काट, बंगाल के बड़े मुदे

    April 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.