Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद में उतरा US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का विमान
    अंतर्राष्ट्रीय

    शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद में उतरा US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का विमान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बीच उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंच गए हैं। जब युद्ध शुरू हुआ था तो जेडी वेंस नहीं चाहते थे कि अमेरिका और ईरान के बीच ये लड़ाई हो।

    छह हफ्तों बाद वह खुद को इस्लामाबाद में हैं। वह ईरान के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं, ताकि उस युद्ध को खत्म किया जा सके जिसने वैश्विक बाजारों में हलचल मचा दी है।

    बातचीत के लिए जेडी वेंस को क्यों चुना गया?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान की एक इच्छा पूरी करने के लिए बातचीत की अगुवाई करने के लिए वेंस को खास तौर पर चुना गया था। ईरान के नेतृत्व के एक तबके के लिए वेंस बातचीत के लिए एक स्वीकार्य चेहरा थे। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि उनमें से कई लोगों ने दबे शब्दों में उन्हें बातचीत का हिस्सा बनाने की मांग की थी।

    सूत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान में वेंस को राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के करीबी लोगों में से एक ऐसे चेहरे के तौर पर देखा जाता है जो युद्ध के सबसे ज्यादा खिलाफ हैं। इसी वजह से तेहरान का मानना है कि ट्रंप के प्रतिनिधियों में से बातचीत के लिए वेंस ही सबसे ज्यादा संभावित व्यक्ति हैं।

    ‘ज्यादा समझदार व्यक्ति हैं जेडी वेंस’

    उनका इस दल में शामिल होना ईरान में शांति स्थापित करने वाले एक संभावित मध्यस्थ के रूप में उनकी छवि के कारण और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। वेंस को युद्ध की रणनीति में कम और उसे समाप्त करने में ज्यादा दिलचस्पी रखने वाला माना जाता है।

    ईरानी वार्ताकारों का मानना है कि वह बातचीत करने वाले ज्यादा समझदार व्यक्ति हैं। सैन्य टकराव को लेकर उनके पहले के संशय से यह धारणा बनी है कि वह किसी न किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की कोशिश करेंगे।

    जानकारों का मानना है कि अगर यह बातचीत सफल होती है तो इससे उपराष्ट्रपति वैंस की लोकप्रियता और बढ़ सकती है। वह 2028 के रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए शुरुआती दौर में ही सबसे आगे चल रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    September 18, 2026

    ‘ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों से समझौता नहीं’, अमेरिकी 100 प्रतिशत टैरिफ बिल पर भारत का जवाब

    September 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.