Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये 4 काम, जीवन में आएगी खुशहाली
    धर्म आस्था

    सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये 4 काम, जीवन में आएगी खुशहाली

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Saur Nav Varsh 2026: आज 14 अप्रैल, मंगलवार से हिंदू सौर नववर्ष की शुरुआत हो रही है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन सूर्य देव राशि चक्र की पहली राशि ‘मेष’ में प्रवेश करते हैं, जिसे मेष संक्रांति कहा जाता है. इसी दिन से सौर कैलेंडर का नया साल शुरू होता है. भारत के अलग-अलग राज्यों में  इस दिन अलग-अलग नामों से यह पर्व मनाया जाता है. पंजाब में इसे बैसाखी, बंगाल में पोइला बैशाख, केरल में विशु, बिहार-यूपी में सतुआ संक्रांति और असम में बोहाग बिहू के रूप में मनाया जाता है.

    सौर नववर्ष पर क्या करें?

    इस दिन सूर्य अपनी उच्च राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए यह समय आध्यात्मिक और मानसिक उन्नति के लिए सर्वोत्तम माना जाता है. इस दिन सूर्य देव की कृपा पाने के लिए निम्न कार्य करने चाहिए:

    सूर्य देव को दें अर्घ्य

    सौर वर्ष के पहले दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, अक्षत और थोड़ा गुड़ मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. अर्घ्य देते समय सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें. मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

    दान करें

    मेष संक्रांति पर दान करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन जरूरतमंदों को गुड़, सत्तू, गेहूं, लाल वस्त्र या तांबे के बर्तन दान करना लाभदायक होता है.  मान्यता है कि इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है.

    स्नान 

    इस दिन नदियों या तालाबों में स्नान करना शुभ माना जाता है. यदि नदी में स्नान करना संभव न हो, तो घर पर पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है.

    घर की शुद्धता

    इस दिन घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाएं. शाम के समय घर के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं, ताकि नकारात्मक ऊर्जा दूर हो और लक्ष्मी का वास हो.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    स्कंद षष्ठी पर करें भगवान कार्तिकेय के इन मंत्रों का जाप

    June 19, 2026

    प्रद्युम्न चतुर्थी कल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

    June 17, 2026

    गुरु ग्रह करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों को हो सकता है धन लाभ

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.