Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»सुबह 9:15 बजे बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1,363 अंकों की भारी बढ़त के साथ 78,210 के स्तर पर…
    व्यापार

    सुबह 9:15 बजे बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1,363 अंकों की भारी बढ़त के साथ 78,210 के स्तर पर…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज  यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत जबरदस्त तेजी के साथ हुई. ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता (Iran-US Peace Talks) की खबरों ने ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारतीय निवेशकों में भी भारी उत्साह भर दिया है. इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जिसका सीधा फायदा भारतीय शेयर मार्केट को मिला. सुबह 9:15 बजे बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1,363 अंकों की भारी बढ़त के साथ 78,210 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 (Nifty 50) ने भी 400 अंकों से ज्यादा की उछाल मारते हुए 24,246 का आंकड़ा छू लिया.

    बाजार में चौतरफा खरीदारी

    इससे पहले सोमवार को बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी. पहले दौर की बातचीत फेल के कारण दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए थे. सोमवार को सेंसेक्स 702 अंक टूटकर 76,847 पर और निफ्टी 207 अंक गिरकर 23,842 पर बंद हुआ था. वहीं, कल यानी  मंगलवार ,14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग हॉलिडे था. आज की बड़ी रिकवरी ने निवेशकों को पिछले नुकसान से काफी राहत दी है और बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी जा रही है.

    अदाणी ग्रुप के शेयरों का जोश हाई

    आज अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब ₹2,166 पर 1.74% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. वहीं अदाणी ग्रीन एनर्जी करीब ₹1,102.50 पर 1.57% चढ़ा हुआ है. अदाणी टोटल गैस करीब ₹579.30 पर 1.21% की बढ़त में है, जबकि अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन करीब ₹1,499.60 पर 2.34%  की तेजी दिखा रहा है. इसके अलावा अदाणी पावर करीब ₹184.37 पर 1.67%  और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस करीब ₹1,186.60 पर 0.96% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं एनडीटीवी  का शेयर भी  1.57% (₹1.21) की तेजी के साथ करीब ₹78.08 पर ट्रेड कर रहा है.

    मिडकैप और स्मॉलकैप में भी शानदार तेजी

    आज शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है और लार्जकैप के साथ-साथ ब्रॉडर मार्केट में भी शानदार खरीदारी हो रही है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 1.95 प्रतिशत की तेजी दिखा रहा है. 

    शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी स्टॉक्स ने किया.सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी आईटी टॉप गेनर था।.इसके साथ निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी कमोडिटी और निफ्टी मीडिया के साथ करीब सभी इंडेक्स हरे निशान में थे.

    BSE पर छाई हरियाली, सभी शेयर हरे निशान में कर रहे कारोबार

    बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) की बात करें तो इसके सभी 30 शेयर आज हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स पैक में IndiGo 4 प्रतिशत की छलांग लगाकर टॉप गेनर बना हुआ है. इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement), एचसीएल टेक (HCL Tech), इंफोसिस (Infosys), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और एलएंडटी (L&T) जैसे दिग्गज शेयरों में भी जोरदार तेजी देखी जा रही है.

    चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड में रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने कहा कि भारतीय शेयर की शुरुआत पॉजिटिव हुई है. हालांकि, वैश्विक स्तर पर अस्थिरता के चलते निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए.उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा रुझानों और बाजार के उतार-चढ़ाव को देखने हुए निवेशकों के लिए मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों में गिरावट आने पर खरीदारी करना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कार में रखते ही फोन क्यों हो जाता है आग जैसा गर्म? जानें…

    August 4, 2026

    डाबर पर FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट, उठा लोगों का भरोसा

    August 4, 2026

    Samsung का नया 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और 6 साल के अपडेट के साथ हुई एंट्री

    August 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.