Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टीएमसी MP डोला सेन ने पुलिस से शिकायत में बागी खेमे पर लगाए जालसाजी, धोखाधड़ी के बड़े आरोप
    • हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की सुरक्षा का कवच : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई जीवनरक्षक खुराक
    • ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली की खरीद दर तय, अगले बिजली बिलों में मिलेगा क्रेडिट
    • ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली की खरीद दर तय, अगले बिजली बिलों में मिलेगा क्रेडिट
    • हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की सुरक्षा का कवच : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई जीवनरक्षक खुराक
    • कौन हैं बी मणिक्कम टैगोर? जिन्हें कांग्रेस हाई कमान ने बनाया तमिलनाडु का नया अध्यक्ष
    • कोटा में कोचिंग छात्रा ने फ्लाईओवर से कूदकर की आत्महत्या
    • पिता ने शराब पीने से रोका तो आधी रात कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज़: मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टरों को दिए जन शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज़: मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टरों को दिए जन शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में सुशासन को बढ़ावा देने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए इस वर्ष भी “सुशासन तिहार 2026” आयोजित करने का निर्णय लिया है । मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि जन शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।

    अभियान के मुख्य चरण और प्राथमिकताएँ

    मुख्यमंत्री साय ने “सुशासन तिहार 2026” के सफल क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट रूपरेखा निर्धारित की है, जिसमें अभियान के मुख्य चरणों और प्राथमिकताओं पर विशेष जोर दिया गया है । इसके पहले चरण में 30 अप्रैल 2026 तक सभी लंबित विषयों के निपटारे की समय-सीमा तय की गई है, जिसके अंतर्गत कलेक्टरों को भूमि संबंधी प्रकरणों जैसे नामांतरण, बंटवारा व सीमांकन का त्वरित निराकरण करने, मनरेगा की लंबित मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने और आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों के आवेदनों को शीघ्र निष्पादित करने के निर्देश दिए गए हैं । साथ ही, बिजली, ट्रांसफार्मर और हैंडपंप सुधार जैसे बुनियादी कार्यों के साथ-साथ उज्ज्वला, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत और पेंशन जैसी महत्वपूर्ण हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाना शासन की प्राथमिकता में शामिल है । अभियान के दूसरे चरण में 1 मई से 10 जून 2026 के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक 15-20 पंचायतों के समूह और नगरीय क्षेत्रों में वार्डों के क्लस्टर के आधार पर विशेष जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे । इन शिविरों की सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि यहाँ प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों का निराकरण अधिकतम एक माह के भीतर सुनिश्चित किया जाए और संबंधित आवेदक को उसके आवेदन पर की गई कार्यवाही की सूचना अनिवार्य रूप से प्रदान की जाए ।

    निरीक्षण और समीक्षा: अभियान के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगे और जनता से फीडबैक लेंगे । जिला मुख्यालयों पर समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी और मुख्यमंत्री प्रेसवार्ता के माध्यम से संवाद भी करेंगे ।

    प्रचार-प्रसार पर ज़ोर: मुख्यमंत्री ने जनसंपर्क विभाग और जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि इस अभियान को एक “जन-आंदोलन” का रूप दिया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की सुरक्षा का कवच : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई जीवनरक्षक खुराक

    June 28, 2026

    ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली की खरीद दर तय, अगले बिजली बिलों में मिलेगा क्रेडिट

    June 28, 2026

    ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली की खरीद दर तय, अगले बिजली बिलों में मिलेगा क्रेडिट

    June 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.