Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बहस के बाद हुई थी मारपीट,पत्नी को मारा जोर का चांटा, हुई बेहोश, सुबह मिली लाश… घबराकर पति ने भी दे दी जान…
    • IND vs SL : पडिक्कल का शतक, पहले ही दिन टीम इंडिया ने श्रीलंका पर बनाया अपना दबदबा…
    • 5 घंटे से पानी में पड़े ‘शव’ निकालने पहुंची पुलिस, फिर हुआ फिल्मी ट्विस्ट, निकालने गए तो उठकर बैठा…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस पर सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
    • सड़क से हो चुकी हैं गायब,भारत की आजादी के बाद की 5 सबसे यादगार कारें…
    • वंदे मातरम् पर छिड़ गया घमासान!क्या सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम को गाने से रोका? राहुल भी रहे मौजूद, BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई…
    • ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी…
    • सेना के 5 जवान लापता,अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से चार लोगों की मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»टीएमसी MP डोला सेन ने पुलिस से शिकायत में बागी खेमे पर लगाए जालसाजी, धोखाधड़ी के बड़े आरोप
    मुख्य समाचार

    टीएमसी MP डोला सेन ने पुलिस से शिकायत में बागी खेमे पर लगाए जालसाजी, धोखाधड़ी के बड़े आरोप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता: 28 साल पुरानी तृणमूल कांग्रेस पार्टी में बगावत और टूट के बाद अब कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राज्यसभा सांसद डोला सेन ने पार्टी के बागी खेमे (विधायकों/नेताओं) के खिलाफ कोलकाता के प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत (FIR) दर्ज कराई है। उन्होंने बागी नेताओं पर मुख्य रूप से पार्टी के नाम, आधिकारिक लोगो और चुनाव चिन्ह का अवैध व अनधिकृत उपयोग करने का आरोप लगाया है। डोला सेन ने कोलकाता के प्रगति मैदान थाने में चार पेज की शिकायत दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि बागी गुट खुद को ही ‘असली टीएमसी’ और पार्टी का वास्तविक प्रतिनिधि बताकर लोगों और कार्यकर्ताओं को गुमराह कर रहा है। ममता बनर्जी ने 1 जनवरी, 1998 को तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की थी।

    डोला सेन के पत्र में क्या?

    डोला सेन ने बागी नेताओं पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और खुद को पार्टी के पदों पर पेश करके धोखाधड़ी करने का आरोप है। ममता बनर्जी की करीबी नेता ने शिकायत के अनुसार, यह गुट अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) के नाम पर फर्जी इलेक्ट्रॉनिक संचार, झूठे संदेश और अवैध दस्तावेज प्रसारित कर रहा है। डोला सेन ने लिखित शिकायत में कहा है कि बागी खेमे ने पार्टी नेतृत्व की अनुमति के बिना अवैध रूप से बैठकें बुलाईं और एक ‘स्वघोषित राष्ट्रीय कार्यसमिति’ का गठन कर लिया, जो कि पूरी तरह से गैरकानूनी है। ट्रेड यूनियन नेता रहीं डोला सेना पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की सांसद हैं। वह नंदीग्राम और सिंगुर आंदोलन के वक्त ममता बनर्जी के साथ आई थीं।

    ऋतब्रत बनर्जी कर रहे हैं अगुवाई

    पश्चिम बंगाल में 58 विधायकों के हस्ताक्षर के बाद ऋतब्रत बनर्जी विधानसभा में नेता विपक्ष बने हैं। उन्होंने अपनी नेतृत्व वाले बागी गुट ने खुद को असली टीएमसी बताते हुए एक अलग राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा की है। इसके जवाब में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले आधिकारिक खेमे ने न केवल पुलिस में यह शिकायत दर्ज कराई, बल्कि चुनाव आयोग (ECI) को भी अपनी पुनर्गठित आधिकारिक कमेटी की सूची सौंप दी है। ऋतब्रज बनर्जी की अगुवाई वाले खेमे ने अरूप रॉय को नया टीएमसी अध्यक्ष बनाया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू जारी; मृतक और घायलों की लिस्ट

    August 14, 2026

    स्कूल की कैंटीन में पेटीज खाने के बाद 12वीं के छात्र की मौत, 2 हिरासत में

    August 14, 2026

    अनुपातहीन संपत्ति, इंदौर निगम अधिकारी, लग्जरी गाड़ियां, बंगले और बच्चों के नाम सपंत्ति का खुलासा

    August 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.