Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल
    • सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़-बच्चों के पोषण, संरक्षण और सर्वांगीण विकास का नया अध्याय
    • कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
    • रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन
    • महाना ने  भावुक होकर अपील की- मेरी राजनीतिक का अंतिम चरण, भाषा की मर्यादा बनाए रखें
    • ‘भद्दे और डबल मीनिंग जोक्स सभ्य समाज में स्वीकार नहीं’-उदयनिधि स्टालिन कंट्रोवर्सी पर Kangana Ranaut ने दिया रिएक्शन
    • भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»‘महिलाओं के साथ विश्वासघात किया, विधानसभा चुनावों में सजा मिलेगी-पीएम मोदी
    राष्ट्रीय

    ‘महिलाओं के साथ विश्वासघात किया, विधानसभा चुनावों में सजा मिलेगी-पीएम मोदी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बांकुड़ा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस पर संसद में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित होने से रोककर महिलाओं के साथ विश्वासघात’’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाएं सत्तारूढ़ दल को सजा देंगी। बांकुड़ा जिले के बिष्णुपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल ने कांग्रेस के साथ मिलकर उस विधेयक को पारित होने से रोका, जिसका उद्देश्य संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना था क्योंकि वह ‘महिला सशक्तीकरण के खिलाफ’ है।

    पीएम मोदी ने कहीं ये बातें

    • पीएम ने कहा कि हमने देखा कि संसद में तृणमूल ने महिलाओं के साथ किस तरह विश्वासघात किया। तृणमूल ने कांग्रेस के साथ मिलकर इस विधेयक को रोकने की साजिश रची, क्योंकि वह महिला सशक्तीकरण के खिलाफ है।
    • दूसरी ओर बीजेपी की पहचान महिला सशक्तीकरण, उनकी सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी है। यही कारण है कि देशभर की महिलाएं भाजपा को आशीर्वाद देती हैं।
    • हम चाहते हैं कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका बढ़े और अधिक से अधिक महिलाएं राजनीति में आएं। लेकिन पश्चिम बंगाल ने एक बार फिर देखा है कि तृणमूल ने राज्य की बहनों और बेटियों के साथ विश्वासघात किया।
    • तृणमूल पर महिला आरक्षण और महिला सशक्तीकरण दोनों का विरोध करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि राज्य की महिला मतदाता इस पार्टी को करारा जवाब देंगी।
    • तृणमूल महिला सशक्तीकरण और आरक्षण नहीं चाहती। पश्चिम बंगाल की महिलाएं उसे सजा देंगी।

    महिला सशक्तीकरण का विरोध करती है टीएमसी: पीएम मोदी

    पीएम मोदी की ये टिप्पणियां उस घटनाक्रम के दो दिन बाद आई है, जब बीजेपी नीत केंद्र सरकार लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित कराने में सफल नहीं हो सकी। यह विधेयक 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कराकर 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने से संबंधित था। पीएम मोदी ने तृणमूल पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और महिलाओं को प्रतिनिधित्व से वंचित रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यही तृणमूल घुसपैठियों को लाभ पहुंचाने के लिए हर कानून और हर नियम तोड़ती है, लेकिन महिला सशक्तीकरण का विरोध करती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी

    August 5, 2026

    प्रशांत किशोर की पीएम मोदी और अमित शाह से बड़ी अपील, कहा-‘बिहार में पढ़े-लिखे शख्स को CM बनाएं’

    August 5, 2026

    भारत के FCRA संशोधन विधेयक पर अमेरिका ने जताया ऐतराज, कहा- “चर्चों और चेरिटी पर सरकारी कब्जे की कोशिश”

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.