Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए जन जागरण जरुरी : डॉ .दिनेश मिश्र
    • अमेरिका में घरेलू विवाद के चलते आठ बच्चों की गोली मारकर हत्या, पुलिस कार्रवाई में आरोपी ढेर
    • काफिला रुका और प्रधानमंत्री मोदी अपनी कार से उतरकर एक दुकान में पहुंच गये. दुकानदार से बोले- मुझे झालमुड़ी खिलाओ
    • वृषभ राशि में शुक्र और चंद्रमा की दुर्लभ युति, जानिए किन राशियों को मिलेगा धन, सफलता और रिश्तों में खुशियां
    • सवारी कोई महंगी गाड़ी नहीं, बल्कि एक पुरानी साइकिल है, लेकिन उस पर बैठी बच्ची का ठाठ किसी ‘रानी’ से कम नहीं…
    • चांदी 4453 रूपए गिरी, सोने में भी दिखी गिरावट, जाने वजह
    • पश्चिम बंगाल में जितने बांग्लादेशी मुस्लमान है उन्हें लात-मारकर भगाऊंगा- सीएम हिमंत सरमा
    • क्या आपको भी नींबू पानी पीना पसंद है?नींबू पानी सेहत के लिए फायदेमंद लेकिन किसे नहीं पीना चाहिए नींबू पानी?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, April 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»चांदी 4453 रूपए गिरी, सोने में भी दिखी गिरावट, जाने वजह
    व्यापार

    चांदी 4453 रूपए गिरी, सोने में भी दिखी गिरावट, जाने वजह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोने की कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करता दिखी हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह सोने का वायदा भाव 1.01 फीसदी या 1559 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वीकेंड पर होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हुए हमलों ने मिडिल ईस्ट में तनाव को फिर से बढ़ा दिया है। इससे एनर्जी सप्लाई और महंगाई को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी नौसेना ने ईरानी ध्वज वाले एक मालवाहक जहाज पर गोलीबारी कर उसे जब्त कर लिया है। उधर तेहरान ने चेतावनी दी है कि होर्मुज के पास अमेरिकी जहाज आने पर युद्धविराम का उल्लंघन माना जाएगा। ईरान द्वारा होर्मुज को खुला घोषित करने के कुछ ही घंटों बाद कई जहाजों को वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    चांदी में जबरदस्त गिरावट

    सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी भारी मंदी के साथ ट्रेड करती दिखी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 1.73 फीसदी या 4453 रुपये की गिरावट के साथ 2,52,689 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

    सोने का वैश्विक भाव

    सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 1.36 फीसदी या 66.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,813.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.77 फीसदी या 37.15 डॉलर की गिरावट के साथ 4793.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

    चांदी का वैश्विक भाव

    सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 2.24 फीसदी या 1.85 डॉलर की गिरावट के साथ 80.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.13 फीसदी या 0.91 डॉलर की गिरावट के साथ 79.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत ने दिए ईरानी तेल के लिए चीनी करेंसी…

    April 19, 2026

    क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin $77700 के पार

    April 18, 2026

     5G फोन और स्मार्टवॉच पर धमाकेदार ऑफर्स

    April 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.