Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए जन जागरण जरुरी : डॉ .दिनेश मिश्र
    • अमेरिका में घरेलू विवाद के चलते आठ बच्चों की गोली मारकर हत्या, पुलिस कार्रवाई में आरोपी ढेर
    • काफिला रुका और प्रधानमंत्री मोदी अपनी कार से उतरकर एक दुकान में पहुंच गये. दुकानदार से बोले- मुझे झालमुड़ी खिलाओ
    • वृषभ राशि में शुक्र और चंद्रमा की दुर्लभ युति, जानिए किन राशियों को मिलेगा धन, सफलता और रिश्तों में खुशियां
    • सवारी कोई महंगी गाड़ी नहीं, बल्कि एक पुरानी साइकिल है, लेकिन उस पर बैठी बच्ची का ठाठ किसी ‘रानी’ से कम नहीं…
    • चांदी 4453 रूपए गिरी, सोने में भी दिखी गिरावट, जाने वजह
    • पश्चिम बंगाल में जितने बांग्लादेशी मुस्लमान है उन्हें लात-मारकर भगाऊंगा- सीएम हिमंत सरमा
    • क्या आपको भी नींबू पानी पीना पसंद है?नींबू पानी सेहत के लिए फायदेमंद लेकिन किसे नहीं पीना चाहिए नींबू पानी?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, April 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए जन जागरण जरुरी : डॉ .दिनेश मिश्र
    छत्तीसगढ़

    बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए जन जागरण जरुरी : डॉ .दिनेश मिश्र

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बाल विवाह की जानकारी तुरंत दें.
    @अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है । शिक्षा का प्रचार प्रसार न होने जागरूकता की कमी , पुरानी परम्पराओ को पालन करने के नाम पर होने वाले बाल विवाहों को रोकना सभी जागरूक नागरिकों का कर्तव्य है,
    वैसे तो बाल विवाह भी साल भर होते है पर रामनवमी से अक्षय तृतीया के बीच में अधिकाधिक संख्या में बल विवाह संपन्न होते है ,जिनमे कई बार तो वर वधु बने बच्चे अंगूठा चूसते हुए माँ की गोद में बैठे रहते है तो अनेक मामलों में दस ग्यारह वर्ष की उम्र में ही शादी कर जाती है ,इस आयु में बच्चे न तो शारीरिक तथा मानसिक रूप से विवाह जैसी गंभीर जिम्मेदारी निभाने के लायक होते है। बाल विवाह से बालिकाओ की पढाई लिखाई बंद हो जाती है बल्कि उन्हें कम उम्र से ही मातृत्व का बोझ उठाना पड़ता है जिसके लिए वे शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार नहीं होती। बाल विवाह की प्रथा न ही धार्मिक रूप से सही है और न ही सामाजिक रूप से पुरातन भारतीय व्यवस्था में भी व्यक्ति के शिक्षा पूर्ण करने के बाद युवावस्था में ही विवाह कर गृहस्थ आश्रम में प्रवेश को उचित बताया गया है किसी भी धर्मं ने नन्हे बच्चों की शादी को उचित नहीं ठहराया है बल्कि अल्पव्यस्क बालिकाओ की मृत्यु भी प्रसूति के समय हो जाती है।

    डॉ. मिश्र ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने आसपास अगर कोई भी नाबालिग बच्चे की शादी होते देखें तो तुरंत पुलिस प्रशासन एवं समिति को सूचित करें ताकि उस पर समय रहते समझाईश एवं कार्यवाही हो सके।
    डॉ. दिनेश मिश्र अध्यक्ष अंधश्रध्दा निर्मूलन समिति

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कृषि विश्वविद्यालय में आज(20 अप्रैल) को मनाया जाएगा अक्ती तिहार

    April 20, 2026

    आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार

    April 18, 2026

    13,937 नागरिकों ने पूरी की स्व-गणना प्रक्रिया, छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 को मिल रही तेज रफ्तार…

    April 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.