Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»अमेरिका में घरेलू विवाद के चलते आठ बच्चों की गोली मारकर हत्या, पुलिस कार्रवाई में आरोपी ढेर
    अंतर्राष्ट्रीय

    अमेरिका में घरेलू विवाद के चलते आठ बच्चों की गोली मारकर हत्या, पुलिस कार्रवाई में आरोपी ढेर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका में गन वायलेंस की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। हाल के वर्षों में कई बड़े हमलों ने समाज को झकझोर दिया है। इसी बीच लुइसियाना राज्य के शरिवपोर्ट शहर में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते आठ बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी, जिनमें से सात उसके अपने थे, जबकि एक बच्चा उसके रिश्तेदार का था।

    तीन अलग-अलग जगहों पर जाकर चलाई गोलियां

    घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है, जब आरोपी ने तीन अलग-अलग स्थानों पर जाकर गोलीबारी की। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा बताया जा रहा है और अभी इसके पीछे की असली वजह की जांच जारी है। इस घटना को पिछले दो वर्षों में अमेरिका की सबसे घातक मास शूटिंग घटना माना जा रहा है।

    मृतकों में तीन से 11 साल तक के बच्चे शामिल

    पुलिस ने आरोपी की पहचान 31 वर्षीय शमार एल्किंस के रूप में की है। उसने पहले अपने घर और फिर दो अन्य स्थानों पर जाकर बच्चों को निशाना बनाया। मृतकों में तीन से 11 साल तक के बच्चे शामिल हैं। इस घटना में दो महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनमें से एक घटना में मारे गए बच्चों की मां है। पुलिस अधिकारी क्रिस बोर्डेलन ने मामले की जानकरी देते हुए बताया कि पीछा करने के बाद आरोपी वाहन से बाहर निकला और उसके पास हथियार था, जिसके बाद पुलिस ने उप पर गोली चलाई जिसके चलते उसकी जान चली गई।

    2019 में भी आरोपी के खिलाफ फायरआर्म्स से जुड़ा मामला दर्ज

    घटना का क्राइम सीन तीन अलग-अलग स्थानों तक फैला हुआ है, जिससे जांच और जटिल हो गई है। पुलिस का मानना है कि सभी फायरिंग आरोपी ने अकेले की है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी का पहले भी 2019 में फायरआर्म्स से जुड़ा मामला दर्ज था, जिसमें उसने दोष स्वीकार किया था। दूसरे स्थान पर नौ बच्चे मौजूद थे, जिनमें से एक घायल होकर बच गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    स्थानीय प्रशासन और नेताओं ने जताया दुख

    इस घटना पर स्थानीय प्रशासन और नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शरिवपोर्ट के मेयर टॉम आर्सेनो ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है, खासकर इसलिए क्योंकि सभी पीड़ित बच्चे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज को इस तरह की बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर काम करना होगा। लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री ने कहा कि इस घटना के बाद वह दिल से टूट चुके है, जबकि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर माइक जॉनसन ने इसे बिना किसी कारण की त्रासदी बताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    September 18, 2026

    ‘ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों से समझौता नहीं’, अमेरिकी 100 प्रतिशत टैरिफ बिल पर भारत का जवाब

    September 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.